Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   District Hospital Notice issued irregularities lab CMO seeks explanation facilities 100 types medical tests

जिला अस्पताल: लैब में अनियमितता पर नोटिस, सीएमओ ने मांगा जवाब; मिलेंगी 100 से अधिक जांच की सुविधाएं

Fri, 13 Nov 2026 05:59 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 13 Nov 2026 05:59 AM IST
सार

जिला अस्पताल में निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब में अनियमितता मिलने पर सीएमओ ने संबंधित जिम्मेदारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। लैब में एक ही छत के नीचे 100 से अधिक प्रकार की जांच की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी है। निर्माण कार्य में खामियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती दिखाई है।

विज्ञापन
District Hospital Notice issued irregularities lab CMO seeks explanation facilities 100 types medical tests
निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ डॉ. एनपी सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल कैंपस में बृहस्पतिवार को निरीक्षण के लिए पहुंचे सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने आईपीएचएल यानी इंट्रीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब के निर्माण कार्य में अनियमितता पाई है। बिना एनओसी और मानक पूरा किए बिना भवन को हैंडओवर करने, निर्माण कार्य में लगे सामानों की गुणवत्ता ठीक न मिलने पर सीएमओ ने कार्यदायी संस्था को नोटिस देकर जवाब मांगा है। शुक्रवार को कार्यदायी संस्था से जुड़े लोगों के साथ सीएमओ फिर से इसका निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में ओपीडी ब्लॉक के पीछे 1.25 करोड़ रुपये की लागत से आईपीएचएल बन रहा है। इस लैब को बनाने के पीछे यही उद्देश्य है कि एक ही छत के नीचे कैंसर का पता लगाने के लिए बायोमार्कर, थायरॉयड सहित कई हार्मोनल टेस्ट, कार्डियक प्रोफाइल, विटामिन सहित 100 से ज्यादा जांचें हो सकेंगी। 

विज्ञापन
Trending Videos

दिए निर्देश

करीब पांच महीने पहले कार्यदायी संस्था ने इस भवन को तत्कालीन सीएमएस को हैंडओवर कर दिया था। बृहस्पतिवार को इसका जायजा लेने पहुंचे सीएमओ ने बताया कि लैब के लिए बने कमरों, दीवार, अंदर जांच के उपकरण लगाने वाली जगह आदि को देखा तो पाया कि लाखों रुपये की मशीन यहां रखी जानी है। इस लिहाज से इसका निर्माण कार्य नहीं किया गया है। कई जगहों पर मशीनों को रखने के लिए जरूरी सुरक्षा मानकों का भी ध्यान नहीं रखा गया है।

सीएमओ ने इस पूरे मामले में कार्यदायी संस्था से जुड़े इंजीनियरों से शुक्रवार तक जानकारी मांगी है। साथ ही शुक्रवार को इंजीनियरों के साथ एक बार फिर निरीक्षण करने की बात कही है। बताया कि इसके पहले भी निर्माण पर सवाल उठा था, इसके बाद भी किसी तरह का सुधार नहीं दिखा। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में गंदगी मिलने पर कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए सीएमएस को सफाई व्यवस्था की निगरानी करते रहने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed