फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dispute over Netaji subhash chandra bose statue at New Assi Ghat in varanasi Women take out protest

नए अस्सी घाट से नेताजी की प्रतिमा को हटाया: महिलाओं ने निकाला सुभाष प्रकाश मार्च, जमकर नारेबाजी

Thu, 15 Dec 2022 11:01 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 15 Dec 2022 11:01 PM IST
सार

वाराणसी के नए अस्सी घाट पर  बुधवार की रात में नेताजी की 20 फीट ऊंची प्रतिमा लगाई गई। गुरुवार सुबह नगर निगम के प्रवर्तन दल ने प्रतिमा हटवा दिया। जिसे लेकर विवाद गहराता जा रहा है। 

विज्ञापन
Dispute over Netaji subhash chandra bose statue at New Assi Ghat in varanasi Women take out  protest
महिलाओं ने निकाला सुभाष प्रकाश मार्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के नए अस्सी घाट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को लेकर रार मचा है। घाट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस आईएनए ट्रस्ट की ओर से बुधवार रात में नेताजी की 20 फीट ऊंची प्रतिमा लगाई गई। गुरुवार  सुबह जब गंगा आरती करने पहुंचे सुबह ए बनारस के सदस्यों ने प्रतिमा देखी तो उन्होंने नगर निगम से शिकायत की।

विज्ञापन


जिस पर अपर नगर आयुक्त द्वितीय राजीव कुमार राय की अगुवाई में पहुंचे प्रवर्तन दल ने पाया कि घाट पर अवैध रूप से मूर्ति लगाकर सेल्फी प्वाइंट बनाया जा रहा है, जिसे हटवा दिया गया।  सुबह ए बनारस मंच के डॉ. रत्नेश वर्मा ने बताया कि अस्सी घाट पर बहुत बड़ी मूर्ति का ढांचा खड़ा कर दिया गया। इससे योग और आरती करने वालों को परेशानी हो रही है।

विज्ञापन

गृह मंत्रालय तक पहुंची शिकायत

इसकी शिकायत वहां पर मौजूद निगम के कर्मचारी से की गई। उधर प्रतिमा हटवाने की जानकारी विशाल भारत संस्थान के सदस्यों को हुई तो उन्होंने लमही और हुुकुलगंज कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। साथ ही ईमेल के जरिए गृह मंत्रालय से शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन


Dispute over Netaji subhash chandra bose statue at New Assi Ghat in varanasi Women take out  protest
अस्सी घाट पर लगी नेता जी की प्रतिमा को हटा दिया गया - फोटो : अमर उजाला

संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने मूर्ति हटवाने को नेताजी सुभाषचंद्र बोस का अपमान बताया। भारतीय अवाम पार्टी ने इसके विरोध में सुभाष भवन से मुंशी प्रेमचंद्र स्मारक तक सुभाष प्रकाश मार्च निकालकर नारेबाजी की।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस ट्रस्ट के वाराणसी के संयोजक सागर चौबे ने बताया कि नगर निगम से अस्सी पर सुभाष चौक के लिए स्थान मांगा था, लेकिन निगम ने राजघाट पर प्रतिमा लगाने का आदेश दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed