{"_id":"5c24df0abdec2256f87b3149","slug":"dispute-between-two-sides-due-to-youth-video-shoot-of-girls-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शौच के लिए गई युवतियों का वीडियो बनाने पर दो पक्षों में मारपीट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौच के लिए गई युवतियों का वीडियो बनाने पर दो पक्षों में मारपीट
Fri, 28 Dec 2018 11:11 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: shashikant misra
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
demo pic
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में शौच के लिए गई युवतियों का युवक द्वारा वीडियो बनाने पर जमकर हंगामा हुआ। युवतियों के परिजनों और युवक के पक्ष के लोगों के बाच जमकर मारपीट हुई। मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष के छह लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया गया है।
जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवतियां गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास शौच के लिए गई थीं। इसी दौरान बनारस के बड़ागांव थाना क्षेत्र स्थित एक गांव का एक युवक बाइक से अपने ननिहाल सुरेरी थाना क्षेत्र के गांव आ रहा था।
उसने युवतियों को शौच करते देखा और उनका वीडियो बनाने लगा। इस बीच उधर से जा रहे गांव के लोगों ने वीडियो बना रहे युवक को पकड़ लिया। युवतियों ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
वहीं आरोपित युवक अपने को घिरता देख वहां से भागने लगा। पीड़ित के परिजनों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और उसे सुरेरी चौकी ले जाने लगे। जैसे ही युवक अपने ननिहाल के गांव के पास पहुंचा बाइक से कूद गया। जिस कारण बाइक गिर पड़ी और उसे चोट आई।
वहीं युवतियों के परिजन उसे दोबार बाइक पर जबरन बैठाने लगे तो यह देख आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। तभी आरोपित युवक के ननिहाल के लोग भी मौके पर आ गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई।

थाने पर चलती रही पंचायत
घटना की सूचना पर सुरेरी पुलिस घटना स्थल पहुंची औप दोनों पक्षों को थाने ले आई। पीड़ित युवतियों के परिजनों का आरोप है कि पुलिस युवक के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय मामले में लीपापोती कर रही है। थाने पर दोनों पक्षों के बीच घंटों पंचायत चलती रही।
मामले में थानाध्यक्ष सुरेरी वीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि छेड़खानी के प्रयास को लेकर दोनों पक्षो में मारपीट हुई है। दोनों तरफ से कुल छह लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया गया है जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।