{"_id":"6611b8c8621fa3acd707c4a7","slug":"dispute-between-two-parties-regarding-wheat-harvesting-allegations-of-firing-varanasi-news-c-20-gkp1008-565727-2024-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: विवादित जमीन की गेहूं की कटाई को लेकर दो पक्षों में विवाद, फायरिंग का आरोप लगा पुलिस से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: विवादित जमीन की गेहूं की कटाई को लेकर दो पक्षों में विवाद, फायरिंग का आरोप लगा पुलिस से की शिकायत
Sun, 07 Apr 2024 08:21 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 08:21 AM IST
सार
दो भाईयों के बीच विवादित जमीन की गेहूं की फसल की कटाई को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसे लेकर एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग कर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर शिकायत की। उधर, पुलिस ने फायरिंग की घटना का खंडन करते हुए जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चौबेपुर थाना क्षेत्र के सिंहवार गांव में शनिवार को विवादित जमीन की गेहूं की फसल काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग कर हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने फायरिंग की घटना का खंडन करते हुए जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
यह है मामला
रैपुरा निवासी दो भाइयों और उनकी चार बहनों में जमीन का पुराना विवाद है। क्षेत्र के ही एक व्यक्ति ने चारों बहनों से जमीन का सट्टा कराने के बाद उसे बंटाई पर एक अन्य व्यक्ति को दे दिया। जमीन में गेहूं की बुआई की गई। शनिवार को बंटाई वाला व्यक्ति अपनी बेटियों के साथ गेहूं की कटाई कर रहा था।
आरोप है कि उसी समय रैपुरा गांव निवासी दो भाइयों के परिवार से एक युवक ने कटाई का विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और हाथापाई हुई। आरोप है कि उसी दौरान एक पक्ष से कुछ लोग आए और फायरिंग की। ग्रामीणों के पहुंचने पर फायरिंग करने वाले भाग गए।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंची चिरईगांव चौकी की पुलिस को मौके से एक चाकू और बाइक मिली। चौबेपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से खोखा बरामद नहीं हुआ और न गोली चलने की घटना की पुष्टि हुई।

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
गोलाघाट वार्ड में शनिवार शाम करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि फैजान खान (26) शाम के समय कमरे से बक्सा हटा रहा था। उसी समय कटे हुए केबल के तार से बक्से में करंट प्रवाहित हुआ। फैजान चीखते हुए फर्श पर गिर गया। आवाज सुनकर कमरे में पहुंचे परिजनों ने किसी तरह सप्लाई बंद की। फैजान को आनन-फानन लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने फैजान को मृत घोषित कर दिया। बड़े भाई इमरान की 14 अप्रैल को शादी होनी है। इस घटना के बाद घर का हंसी-खुशी का माहौल गमगीन हो गया। फैजान की मां तस्लीम बानो की हालत बेसुध जैसी थी। चार भाई और एक बहन में दूसरे नंबर का फैजान साड़ी बनाने का काम करता था।