{"_id":"5bc6011bbdec2269c33c47b8","slug":"dispute-between-two-community-during-durga-puja-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारसः दुर्गा पंडाल में डीजे बंद कराने को लेकर दो वर्गों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारसः दुर्गा पंडाल में डीजे बंद कराने को लेकर दो वर्गों में मारपीट
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
clash
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस के चौबेपुर थाना क्षेत्र उमरहां बाजार में शिवम दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में स्थापित दुर्गा पंडाल में बज रहे डीजे को लेकर मंगलवार को विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई।सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों वर्गों के लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
पुलिस के अनुसार मामले को तूल देने वाले आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, उमरहां बाजार स्थित दुर्गा पंडाल में डीजे बज रहा था। इसी दौरान दूसरे वर्ग के लोग अपने उपासना स्थल में गए थे। उन्हें डीजे की तेज आवाज से परेशानी हो रही थी।
डीजे का बिजली कनेक्शन पंडाल से लगभग सौ मीटर दूर दीपक जायसवाल के घर की छत पर लगा हुआ था। डीजे का कनेक्शन बंद कराने को लेकर दूसरे वर्ग का युवक दीपक के घर पहुंचा और कहासुनी शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मामले को तूल पकड़ता देख ग्रामीणों ने सौ नंबर पर फोन किया तो चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध में चौबेपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल मौके पर शांति है। माहौल बिगाड़ने वाले शरारती तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।