फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Discussion on the contribution of BN Rao in the Constitution Honor Week

Varanasi News: संविधान सम्मान सप्ताह में बीएन राव के योगदान पर हुई चर्चा

Mon, 01 Dec 2025 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Discussion on the contribution of BN Rao in the Constitution Honor Week
हिंदू छात्र परिषद, दिल्ली की ओर से 26 से 30 नवंबर तक मालवीय मिशन, पंडित दीनदयाल मार्ग पर संविधान सम्मान सप्ताह समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम फुलवरिया स्थित एक होटल में हुआ। इसमें संविधान निर्माण के प्रमुख प्रारूपकार सर बेनेगल नरसिंह राव की भूमिका पर विचार-विमर्श हुआ। इसके बाद श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें बीएन राव को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य वक्ता ज्योतिर्मठ एवं द्वारिका मठ के स्वामी गोविंदानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि भारत का संविधान सदियों के संघर्ष के बाद स्थापित लोकतांत्रिक व्यवस्था की पहचान है। संचालन स्वामी आनंद स्वरूप जी महाराज ने किया। उन्होंने बताया कि संविधान दिवस 26 नवंबर हमें राष्ट्रनिर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों को स्मरण करने का अवसर देता है। मौके पर गौरव मिश्रा, काल भैरव मंदिर के महंत अजीत मिश्रा, संदीप सहस्त्रबुद्धे सहित कार्यक्रम के आयोजक काली सेना के प्रदेश महामंत्री अविप्रताप पाल प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed