फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Discussion of Kashi coming of Hollywood star brad pit

हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट के काशी आने की चर्चा

Fri, 18 Dec 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 18 Dec 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
Discussion of Kashi coming of Hollywood star brad pit

‘फाइट क्लब’,‘मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ’ और ‘वर्ल्ड वार जेड’ जैसी हिट फिल्मों के हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट के काशी आने की चर्चा ने गुरुवार को देर रात तक चलती रही।

विज्ञापन

घाटों पर उनके घूमने की अफवाहों को तब और बल मिला, जब उनकी कैमरे के साथ तस्वीरें भी लोकल साइट्स और वाट्स एप ग्रुप्स में चलने लगीं।
 घाटों पर घूमते हुए किसी ने न तो उन्हें देखा और न किसी सरकारी एजेंसी ने ही इसकी पुष्टि की। ब्रैड पिट अब तक दो बार काशी की यात्रा कर चुके हैं।
पहली बार फरवरी 2007 में वह काशी आए थे। तब वह अपनी एक प्रस्तावित फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन देखने आए थे लेकिन उनकी यह योजना अधूरी रह गई।
उस दौरान उन्होंने बनारसी पान और लस्सी का स्वाद लिया था। इसके बाद वह सितंबर 2012 में भी एक दिन काशी के घाटों पर भ्रमण कर चुके हैं। उस समय उन्होंने काशी को अचंभित कर देने वाला शहर बताया था।
विज्ञापन

हॉलीवुड के सुपर स्टार ब्रैड पिट के काशी आने की चर्चा कुछ लोकल साइट्स के जरिए फैली। जानकारी मिलते ही तमाम मीडियाकर्मी ब्रैड पिट के आने की तस्दीक में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 फोटोग्राफरों ने भी गलियों, घाटों पर पिट की तलाश शुरू कर दी। कुछ लोगों ने यहां तक कह दिया कि वह छावनी क्षेत्र के एक होटल में ठहरे भी हैं लेकिन वहां भी उनके आने की कोई पुष्टि नहीं हो सकी।
 एयरपोर्ट अथॉरिटी से लेकर एडीएम प्रोटोकॉल और पुलिस के अधिकारियों तक ने इस तरह की जानकारी से इनकार किया है। पर्यटन से जुड़े लोगों ने उनके किसी हमशक्ल को ब्रैड पिट समझ लिए जाने की बात कही।

गौरतलब है कि कुछ अरसा पहले सोशल साइट्स पर माधुरी दीक्षित के भी वाराणसी में होने की खबरें आई थीं जो बाद में निराधार साबित हुईं। हालांकि ब्रैड पिट अब तक घोषित तौर पर दो बार काशी आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed