{"_id":"6818ed6db34ad065f80be265","slug":"disabled-married-woman-died-due-to-fire-while-switching-on-cooler-in-varanasi-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में दर्दनाक हादसा: कूलर ऑन करते समय शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दिव्यांग विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में दर्दनाक हादसा: कूलर ऑन करते समय शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दिव्यांग विवाहिता की मौत
Tue, 06 May 2025 12:05 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 06 May 2025 12:05 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ। कूलर चालू करते समय शॉर्ट सर्किट की वजह से निकली चिंगारी से आग लग गई। जिसकी चपेट में आकर दिव्यांग विवाहिता की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
वाराणसी जिले में करधना गांव स्थित प्रतापपुर बस्ती में सोमवार को कूलर ऑन करते समय शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग की लपटों की जद में आकर मायके आई हुई दिव्यांग भोली देवी (22) झुलस गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही भोली देवी के शव की अंत्येष्टि कर दी।
विज्ञापन
ये है मामला
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के करधना गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद की बेटी भोली देवी की शादी चंगवार (बेनीपुर) गांव के राजेश पटेल के साथ हुई थी। भोली देवी नि:संतान थी और वह एक पखवाड़ा पहले करधना स्थित अपने मायके में गृह प्रवेश के कार्यक्रम के लिए आई थी। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सोमवार को भोली देवी की विदाई होनी थी।
विज्ञापन
इधर, कूलर ऑन करने के दौरान निकली चिंगारी से लगी आग की लपटों की जद में आकर भोली देवी झुलस गई। आग पर जब तक काबू पाया जाता तब तक भोली देवी की मौत हो गई थी और घर के कई सामान जल गए।
विज्ञापन
मायके वालों की सूचना पर पति राजेश पटेल और ससुराल के अन्य लोग रोते-बिलखते हुए करधना गांव पहुंचे। ससुराल और मायके वालों की मौजूदगी में भोली देवी की अंत्येष्टि की गई।