{"_id":"5b1c21364f1c1ba86e8b7411","slug":"direka-clerk-arrest-due-to-teasing-with-girl-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"DLW के क्लर्क की छेड़खानी के कारण छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई, आखिर में ऐसे हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DLW के क्लर्क की छेड़खानी के कारण छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई, आखिर में ऐसे हुआ गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 10 Jun 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस में डीरेका के एक क्लर्क को पुलिस ने एक छात्रा से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी क्लर्क की हरकतों से आजिज आकर छात्रा को अपनी पढ़ाई तक छोड़नी पड़ी थी। इसके बाद भी वह छात्रा के घर के आसपास चक्कर काटता रहता था।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की देर शाम छात्रा अपने घर के बाहर टहल रही थी। इसी दौरान बाइक से आरोपी वहां आया और उसने छात्रा के साथ अश्लील हरकतें कीं। छात्रा के शोर मचाने पर मौके पर जुटे परिजनों ने विरोध किया तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो गया।
परिजनों के हल्ला-गुहार मचाने पर कॉलोनी के लोग बाहर आए और आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी लेकिन वह खुद को छुड़ाकर कंचनपुर गांव की तरफ भाग निकला।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कॉलोनी से उसकी बाइक की बरामदगी के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर की छानबीन की तो आरोपी की शिनाख्त हुई। लंका इंस्पेक्टर संजीव मिश्रा ने बताया कि आरोपी सहदेव कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीरेका में क्लर्क सहदेव मूलत: मुजफ्फरनगर का निवासी है।