{"_id":"5e60e96c8ebc3ef41261f3d1","slug":"director-office-and-geophysics-team-match-bhu-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू क्रिकेट में जियोफिजिक्स बना चैंपियन, निदेशक कार्यालय की टीम को 4 विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू क्रिकेट में जियोफिजिक्स बना चैंपियन, निदेशक कार्यालय की टीम को 4 विकेट से हराया
Thu, 05 Mar 2020 05:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 05 Mar 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
बीएचयू क्रिकेट में जियोफिजिक्स बना चैंपियन।
- फोटो : अमर उजाला।
काशी हिंदू विश्वविद्यालय विज्ञान संस्थान के ब्रोचा ग्राउंड में चल रहे अंतर स्टाफ क्रिकेट प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मैच में जियोफिजिक्स की टीम ने निदेशक कार्यालय की टीम को 4 विकेट से हराकर विजेता ट्राफी पर कब्जा जमाया। टॉस जीतकर निदेशक कार्यालय की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 85 रन बनाए।
विज्ञापन
जवाब में उतरी जियोफिजिक्स की टीम ने लक्ष्य को 14 वे ओवर में 6 विकेट खोकर ही प्राप्त कर लिए। जियोफिजिक्स की ओर से 21 की शानदार पारी खेलने वाले दिप सिंघा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बैट्समैन का अवार्ड जियोफिजिक्स के कप्तान डॉक्टर रोहताश को दिया गया। विज्ञान संस्थान के डायरेक्टर ए के त्रिपाठी ने विजयी टीम को बधाई दी। इस अवसर पर भूभौतिकी के विभागाध्यक्ष नागेंद्र प्रताप सिंह, प्रो. मनोज श्रीवास्तव, प्रो.राजीव भाटला ज्ञान प्रकाश सिंह, एके पांडेय महावीर पनवल स्पोर्ट्स इंचार्ज नीलिमा होरो आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन