फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Direct flights from Varanasi to Bangkok will start soon Air India Express will operate service

अच्छी खबर: वाराणसी से थाईलैंड या बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, बुकिंग जल्द; एयर इंडिया एक्सप्रेस शुरू करेगा विमान

Thu, 18 Dec 2025 05:59 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 18 Dec 2025 05:59 AM IST
सार

वाराणसी के हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी है। यहां से थाईलैंड या बैंकॉक के लिए अब सीधी उड़ान होगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस यहां से विमान शुरू करेगा। फरवरी से इसके शुरुआत की घोषणा होगी।

विज्ञापन
Direct flights from Varanasi to Bangkok will start soon Air India Express will operate service
वाराणसी से थाईलैंड या बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: थाईलैंड या बैंकॉक जाने वाले यात्रियों के लिए खुशी की खबर है। अब लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान फरवरी से शुरू होगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस इस उड़ान सेवा को फरवरी में शुरू करेगा। इसका शेड्यूल भी जल्द जारी होगा, जिसके बाद बुकिंग की जा सकेगी।

विज्ञापन


भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय वैल्यू कैरियर एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 1 फरवरी 2026 से वाराणसी और बैंकॉक के बीच साप्ताहिक उड़ानों की घोषणा की है। यह उड़ान साप्ताहिक होगी।
विज्ञापन

 
विमानन कंपनी के प्रबंध निदेशक आलोक सिंह ने बताया कि बैंकॉक के लिए इस नॉन-स्टॉप सेवा की शुरुआत भारत के सबसे अधिक मांग वाले अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों में से एक के लिए की जा रही है। यह देश के तेजी से बढ़ते गैर-महानगर और टियर-2 शहरों से सीधी अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाने के हमारे रणनीतिक फोकस के अनुरूप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगा इसका लाभ

उन्होंने कहा कि यह नई सेवा वाराणसी के यात्रियों को एशिया के सबसे लोकप्रिय अवकाश गंतव्यों में से एक के लिए सुविधाजनक नॉन-स्टॉप कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। वहीं, यह थाईलैंड के पर्यटकों को वाराणसी, सारनाथ और बौद्ध सर्किट के अन्य प्रमुख आकर्षणों की यात्रा के लिए भी सुविधाजनक विकल्प देगी। बुकिंग एयरलाइन की वेबसाइट एयरइंडियाएक्सप्रेस.कॉम, मोबाइल एप और अन्य प्रमुख बुकिंग चैनलों पर जल्द उपलब्ध होगी। 

यह नई उड़ान सार्थक कनेक्शनों के साथ नेटवर्क विस्तार के हमारे सिद्धांत को दर्शाती है, जो यात्रियों को अधिक सुविधा और मूल्य प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। यह उड़ान थाईलैंड में एयर इंडिया एक्सप्रेस की उपस्थिति को और मजबूत करेगी। एयरलाइन वर्तमान में बैंकॉक को बेंगलुरु, लखनऊ, पुणे और सूरत से जोड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed