{"_id":"64197a26aff042e0830777b9","slug":"direct-flight-from-dehradun-to-varanasi-preparation-for-flight-from-march-27-airport-director-gave-this-info-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून से वाराणसी की सीधी फ्लाइट: 27 मार्च से उड़ान की तैयारी, एयरपोर्ट निदेशक ने दी ये जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून से वाराणसी की सीधी फ्लाइट: 27 मार्च से उड़ान की तैयारी, एयरपोर्ट निदेशक ने दी ये जानकारी
Tue, 21 Mar 2023 03:04 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 21 Mar 2023 03:04 PM IST
सार
27 मार्च से विमानन कंपनी एलाइंस एयर देहरादून-वाराणसी और देहरादून-जम्मू के बीच अपनी फ्लाइट संचालित करने की तैयारी कर रही है। कंपनी के अधिकारी इसकी जानकारी शनिवार को एयरपोर्ट पर आयोजित हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक में दी थी।
विज्ञापन
फ्लाइट
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून एयरपोर्ट के लिए समर शेड्यूल तैयार कर लिया गया है। इसे डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) से अनुमोदन का इंतजार है। अनुमोदन मिलते ही देहरादून एयरपोर्ट से कुछ नए शहर हवाई मार्ग से सीधे जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
प्रतिवर्ष मार्च के आखिर में एयरपोर्ट के लिए समर शेड्यूल लागू किया जाता है। इसमें कुछ नए शहरों के लिए फ्लाइट शुरू की जाती है उत्तराखंड में चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के लिए विभिन्न शहरों के लिए प्रतिदिन उड़ान भर रही फ्लाइटों की संख्या भी बढ़ाई जाती है।
विज्ञापन
27 मार्च से विमानन कंपनी एलाइंस एयर देहरादून-वाराणसी और देहरादून-जम्मू के बीच अपनी फ्लाइट संचालित करने की तैयारी कर रही है। कंपनी के अधिकारी इसकी जानकारी शनिवार को एयरपोर्ट पर आयोजित हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक में दी थी। अब इस पर अमल की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
देहरादून एयरपोर्ट के लिए समर शेड्यूल बना दिया गया है। डीजीसीए से अनुमोदन के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। इस शेड्यूल के हिसाब से फ्लाइटों की संख्या बढ़ जाएगी। - प्रभाकर मिश्रा, एयरपोर्ट निदेशक, देहरादून