फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dire straits force homeowners to sell 25 people House for Sale signs children have stopped attending school

परेशानी ऐसी कि घर बेचना मजबूरी: 25 लोगों ने लगाया 'मकान बिकाऊ है' का पोस्टर, बच्चों का स्कूल जाना बंद; चेतावनी

Sat, 19 Sep 2026 05:51 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 19 Sep 2026 05:51 PM IST
सार

जलजमाव से परेशान 25 परिवारों ने घरों पर ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर लगाकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के गांव में प्रवेश पर रोक की चेतावनी दी। उनका कहना है कि जलभराव के कारण घर तक वाहन नहीं पहुंचते और बच्चों का स्कूल जाना बंद हो गया है। ग्रामीणों ने समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की।

विज्ञापन
Dire straits force homeowners to sell 25 people House for Sale signs children have stopped attending school
अहरौला के विकासखंड के मतलूबपुर ग्राम सभा का मामला। - फोटो : संवाद

विस्तार

अहरौला के विकासखंड के मतलूबपुर ग्राम सभा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, इस गांव के 25 घरों पर मकान बिकाऊ है कि पोस्टर चस्पा किए गए हैं। जिसे सुनकर लोग यह जानने पहुंच रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि लोग अपने घर पर मकान बिकाऊ है का पोस्टर लगा रखे हैं।

विज्ञापन




शनिवार को ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का निर्णय लेकर विरोध प्रदर्शन किया और क्षेत्र के सांसद विधायक, जनप्रतिनिधियों को यह चेतावनी दी कि अगर कोई जनप्रतिनिधि इस कस्बे में प्रवेश करता है तो उसकी खैर नहीं होगी। कस्बे के हर प्रवेश द्वार पर रोड नहीं तो वोट नहीं और जनप्रतिनिधियों सांसद विधायक प्रवेश वर्जित है का बोर्ड लगाने का भी निर्णय ग्रामीणों ने लिया।

विज्ञापन

बताते चलें कि मतलूबपुर में थाने के पीछे से जाने वाले रास्ते में बीते कई वर्षों से जल निकासी के लिए नाली का का विवाद चल रहा है। कई बार राजस्व टीम और पुलिस प्रशासन विवादित स्थल पर गया लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि शासन प्रशासन की लापरवाही से निस्तारण नहीं हो सका। 

कस्बे के कई लोगों ने सैकड़ों बार आइजीआरएस, मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री, जिला अधिकारी से लेकर कमिश्नर तक गुहार लगाई, लेकिन मामले का निस्तारण नहीं हो पाया। इसका परिणाम है कि गांव में जाने वाला रास्ता पानी और कीचड़ से सना है। जिसे लेकर ग्रामीण आक्रोशित हैं। इससे आजिज आकर ग्रामीणों ने अपने घरों पर मकान बिकाऊ है के पोस्टर भी लगा दिए हैं।

विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि घरों से निकलने वाला व बरसात का पानी रास्ते पर आधा फीट भरा हुआ है। पानी से पूरी तरह से दुर्गंध आ रही है और लोगों को संक्रामक बीमारियों का डर सता रहा है। महिलाओं का कहना है कि उनके घरों के छोटे-छोटे बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। बुजुर्गों, दिव्यागों का निकलना घर से मुश्किल हो रहा है। 

घरों में दुर्गंध के कारण भोजन करना मुश्किल है। सबसे बड़ी तो समस्या यह है कि इस कस्बे में युवकों और युवतियों का विवाह भी रुका है। महिला ने बताया कि यहां लोग अपनी बेटी का विवाह भी नहीं करना चाह रहे हैं। लोगों की फोर व्हीलर गाड़ियां जो बाहर सड़क पर खड़ी होती हैं उनकी कई किस्त चालान हो गयी। क्योंकि गाड़ियां घर तक भी पहुंच नहीं पा रही। इसके कारण मजबूर होकर हमें यह कदम उठाना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed