फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dinesh sharma says that human and nature coordination is end

चुनाव के समय राहुल गांधी को याद आती है जाति, गोत्रः दिनेश शर्मा

Sun, 02 Dec 2018 10:36 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 02 Dec 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
Dinesh sharma says that human and nature coordination is end
काशी विद्यापीठ में दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala
बनारस में पर्यावरण कुंभ का उद्घाटन करने आए उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि जब चुनाव आता है तब राहुल गांधी को अपना गोत्र, जाति, जनेऊ, मंदिर और मस्जिद याद आता है। बाएं हाथ से आरती करना याद आता है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को अपना प्रमाण जनेऊ पहनकर, अपना गोत्र बताकर देना हो, ये दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन


उन्हें आज तक अपने दादा फिरोज गांधी का नाम लेते नहीं सुना गया। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि आप सबका नाम तो लेते हैं, कभी अपने पिता के पिता का नाम लेते नहीं सुना। इसका आशय ये है कि आप अपने पूर्वज को अपने वंश से अलग कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम श्राद्ध करते हैं तो अपनी चार पीढ़ियों का नाम लेते हैं। हां ये अलग बात है कि राहुल गांधी को कभी श्राद्ध कर्म करते नहीं देखा गया। न रक्षाबंधन पर राखी बांधते और ना ही दीपावली पर गणेश लक्ष्मी की पूजा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हां, 25 दिसंबर और नया साल वो विदेशों में जरूर मनाते हैं। मंदिर मस्जिद, गोत्र की बातें उन्हें चुनाव के वक्त ही इन्हें याद आती है। किसानों के आंदोलन के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसानों को भ्रमित किया जा रहा है। विपक्षी दलों में बेचैनी है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए, कृषि क्षेत्र के लिए सबसे ज्यादा काम किया है। 

मानव का प्रकृति से तालमेल खत्म हो गया

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मानव का प्रकृति से तालमेल खत्म हो गया। इस पर्यावरण कुंभ में इसी पर चिंतन, मनन और मंथन किया जाएगा। पर्यावरण पर बढ़ते खतरे से मानव के अस्तित्व पर ही संकट आ गया है। इसका हल मानव को ही निकालना होगा।

वहीं दूसरे दिन रविवार को प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। समापन सत्र में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed