फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dimple Yadav rally in azamgarh

मेरी सुरक्षा की चिंता न करें 'बुआ जी' : डिंपल 

Thu, 02 Mar 2017 06:28 PM IST
amarujala.com- Written by : शैलेश कुमार शुक्ल
amarujala.com- Written by : शैलेश कुमार शुक्ल Updated Thu, 02 Mar 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
Dimple Yadav rally in azamgarh
ड‌िंपल यादव
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के तूफानी दौरे के बाद आजमगढ़ पहुंची  सांसद डिंपल यादव ने गैस की कीमतें बढ़ाने पर पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम ने मन की बात करते-करते गैस सिलेंडर का दाम बढ़ा दिया।
विज्ञापन


कहा कि अब अपना ही पैसा निकालने के लिए बैंकों को पैसा देना पड़ेगा। साथ ही हार के डर से भाजपा की भाषा बदल गई है।  कहा कि बुआ मायावती मेरी सुरक्षा की चिंता के बजाय अपनी चिंता करें। उन्हें कोई दिक्कत हो तो यूपी 100 नंबर पर फोन कर दें।  उन्होंने कहा कि अच्छे दिन वाली सरकार झूठी सरकार है। 
विज्ञापन



लालगंज के रामजानकी मैदान में डिम्पल यादव ने कहा कि सपा सरकार के विकास कार्यो की सराहना पूरे देश में हो रही है। हमारी सरकार ने बच्चों को लैपटॉप मुहैया कराया है। भाजपा की हार के डर से कई मंत्री वाराणसी डटे हैं। कहते हैं कि जीडीपी बढ़ गया है तो गैस सिलेंडर का दाम क्यों बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नेता जी और अखिलेश भैया का आजमगढ़ से घर का रिश्ता है। सवाल किया कि भाजपा का मध्यप्रदेश में हाल क्या है।  कहा कि मेरी बुआ मायावती मेरी सुरक्षा की चिंता के बजाय अपनी सुरक्षा की चिंता करें। उन्हें कोई दिक्कत हो तो 100 नंबर पर फोन कर दें।  उन्होंने कहा कि अच्छे दिन वाली सरकार झूठी सरकार है। 

Dimple Yadav rally in azamgarh
डिंपल यादव
यूपी 100 की व्यवस्था पूरे भारत में नहीं है। यह गाडी काले रंग की इसलिए रखी गई है कि हमारे प्रदेश को बाहर वालों की नजर न लगे। सवाल किया कि अच्छे दिन देने का वादा करने वालों ने क्या दिया। उनके बोल बदले हैं । उनसे सावधान रहने की जरूरत है।

कहा क‌ि हम एक ऐसी गाडी की व्यवस्था करेंगे जो सूचना मिलते ही आपके घर पहुंच कर पशुओं का मुफ्त इलाज करेगी। सरकार एक्सप्रेस वे बना रही है जो आजमगढ़ होते हुए जायेगी। इसके किनारे मंडिया बनेंगी जिससे किसान अपने उत्पाद बेच सके।

मायावती पर हमला बोलते हुए कहा क‌ि हमारी बुआ को रक्षाबंधन मनाने से रोकना है। नोटबंदी से गरीब परेशान हुए। महिलायें परेशान हुईं। सवाल किया कि क्या महिलाएं काला धन रखती हैं ? सरकार बनी तो एक करोड़ महिलाओं को एक- एक हजार पेंशन रुपये देंगे।

डिंपल ने कहा कि गरीब महिलाओं को कूकर और छात्राओं को साइकल मुफ्त मिलेगी। प्राइमरी स्कूल के बच्चों को एक किलो घी और मिल्क पावडर देंगे । लोहिया आवास देंगे। अब तो कांग्रेस का साथ भी है। उन्होंने जनता को सचेत किया कि भाजपा से सावधान रहें। केंद्र सरकार ने मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखाने का काम किया।

कहा कि पीएम मोदी ने हिंदू और मुसलमान बना दिया है। बाबा को अगर बिजली की जांच करनी है तो तार छूकर देख लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed