{"_id":"68127fb1b263a5c8980116c1","slug":"dilip-shrivastav-became-the-president-of-sales-tax-bar-varanasi-news-c-20-vns1021-971180-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सेल्स टैक्स बार के अध्यक्ष बने दिलीप श्रीवास्तव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सेल्स टैक्स बार के अध्यक्ष बने दिलीप श्रीवास्तव
विज्ञापन
संयुक्त सचिव प्रशासन आशीष वाजपेयी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश कुमार श्रीवास्तव और कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुमित जायसवाल निर्वाचित
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर दिलीप कुमार श्रीवास्तव की एकतरफा जीत हुई। संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर आशीष वाजपेयी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश कुमार श्रीवास्तव और कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुमित जायसवाल, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पर जितेंद्र कुमार मौर्य निर्वाचित हुए।
एल्डर कमेटी के चेयरमैन उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि सदस्य कार्यकारिणी वरिष्ठ पद पर 307 मत पाकर पंकज सिंह, 215 मत पाकर अमित कुमार वाजपेयी, 211 मत पाकर धनंजय सिंह और 151 मत पाकर नवरतन सिंह चुने गए। सदस्य कार्यकारिणी वरिष्ठ पद पर 242 मतों से मनीष कुमार चौरसिया, 230 से पवन सेठ, 226 से रोहित सेठ और 211 मत पाकर भरत कुशवाहा निर्वाचित हुए। एल्डर कमेटी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर निर्वाचित दिलीप श्रीवास्तव को 300 मत मिले तो वहीं श्रवण कुमार साहू को 169 और राजेंद्र प्रताप कुमार को 24 वोट पड़े। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर रमेश कुमार श्रीवास्तव को 251 मत, श्यामजी जायसवाल को 114 और श्रवण कुमार को 113 वोट मिले। संयुक्त सचिव प्रशासन पर निर्वाचित आशीष वाजपेयी को 213 वोट, सुनील कुमार केशरी को 127 वोट और राकेश श्रीवास्तव को 122 मत प्राप्त हुए। निवर्तमान अध्यक्ष प्रमोद कुमार राम त्रिपाठी ने बताया कि सचिव पद पर चंद्रेश कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष अरूणेश को निर्विरोध चुना गया। अधिवक्ता कल्याणकारी समिति सदस्य पर विक्रम सिंह निर्विरोध चुने गए।