फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dilip Saini became the match official of the international karate competition

Varanasi News: अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के मैच ऑफिशियल बने दिलीप सैनी

Tue, 01 Jul 2025 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Dilip Saini became the match official of the international karate competition
वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता बैंकॉक में हुई। मैच ऑफिशियल में वाराणसी के एकमात्र रेफरी दिलीप सैनी शामिल हुए। पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में वाराणसी जिला कराटे संघ के महासचिव दिलीप कुमार सैनी को बैंकॉक कराटे संघ के अध्यक्ष ने सम्मानित किया है। भारतीय कराटे टीम में सात सदस्यीय मैच ऑफिशियल शामिल हुए। यूपी से सबसे कम उम्र के एशियाई क्वालिफाइड जज के तौर पर दिलीप को सम्मानित किया गया। पैनल की घोषणा भारतीय कराटे संघ के अध्यक्ष भारत शर्मा ने की। बताया कि 26 से 30 जून तक रोज 13 घंटे मैच खेला गया। दो सत्र में रेफरी पैनल के सदस्यों ने निर्णायक की भूमिका निभाई। दिलीप कुमार सैनी उत्तर प्रदेश के सबसे कम उम्र के काता और कुमिते क्वालिफाइड जज हैं। संघ के चेयरमैन शम्स तबरेज शंपू, उपाध्यक्ष अमित सिंह, संजय सिंह, अमित उपाध्याय, शोभनाथ पटेल, दिनेश भारद्वाज, अनिता सिंह, किसलय ने बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article