फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Digitization of files will take place in Bareka

Varanasi News: बरेका में फाइलों का होगा डिजिटाइजेशन

Mon, 01 Dec 2025 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Digitization of files will take place in Bareka
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के कार्यालयों में अब फाइलों का रखरखाव आसान हो जाएगा। यहां सभी फाइलों के डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे कार्यालयीय कामकाज में भी कर्मचारियों को सहूलियत होगी। रेलवे बोर्ड की ओर से रेलवे से जुड़े सभी कार्यालयों में फाइलों के रखरखाव में आसानी के उद्देश्य से उसका डिजिटलाइजेशन करवाया जा रहा है। बरेका महाप्रबंधक सोमेश कुमार के निर्देशन में बरेका में डिजिटल इंडिया मिशन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आंकड़ा संसाधन प्रबंधक प्रशांत दुबे, वरिष्ठ अभियंता (आईटी) नईम अख्तर और तीर्थ विश्वास की टीम इस दिशा में काम कर रही है। प्रशांत दूबे ने बताया कि फाइलों का डिजिटलीकरण होने से कार्यप्रणाली में आधुनिक तकनीकों का समावेश सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed