{"_id":"68fe88e0c3ebbf54860ada4a","slug":"difficulty-in-transporting-goods-due-to-damaged-roads-varanasi-news-c-20-vns1056-1167180-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: मार्ग क्षतिग्रस्त होने से सामान लाने और ले जाने में दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: मार्ग क्षतिग्रस्त होने से सामान लाने और ले जाने में दिक्कत
विज्ञापन
वाराणसी। यातायात व्यवस्था और देव दीपावली को देखते हुए विशेश्वरगंज भैरोनाथ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने रविवार को बैठक की। हरतीरथ चौराहा स्थित होटल में हुई बैठक में यातायात पुलिस ने व्यापारियों से कहा कि 4 नवंबर की रात में माल लोड और अनलोड कर लें और पांच नवंबर की अल सुबह सभी गाड़ियां निकल जाएं। व्यापारियों ने कहा कि मार्ग क्षतिग्रस्त होने से सामान लाने और ले जाने में दिक्कत हो रही है।
अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता ने यातायात पुलिस को बताया कि महामृत्युंजय मार्ग क्षतिग्रस्त है। ऑटो, ई-रिक्शा आवागमन के चलते जाम की स्थिति बन जाती है। महामृत्युंजय मंदिर तिराहे पर छह फीट रास्ता है। ऋण हरेश्वर महादेव मंदिर तिराहे पर भी 6 फीट रास्ता है। अधिकारियों ने समस्या को समझा और संबंधित विभाग से पत्राचार कर दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया।
बैठक में एसीपी यातायात सोमवीर सिंह, एसीपी कोतवाली डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी, इंस्पेक्टर कोतवाली दयाशंकर सिंह, अलखनाथ गोस्वामी, ओम कृष्णदास अग्रवाल, विनोद केसरी आदि रहे।