फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dia Mirza Paratha tasted of sattu

दिया मिर्जा ने चखा सत्तू का पराठा

Sun, 31 Jan 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 31 Jan 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
Dia Mirza Paratha tasted of sattu
गंगा किनारे की संस्कृति, खानपान और संगीत को समझने के लिए फिल्म अभिनेत्री दिया मिर्जा शनिवार की दोपहर काशी पहुंचीं। उन्होंने सत्तू का पराठा और पालक-बथुआ के साग के साथ आम के अचार का लुत्फ उठाया। उन्होंने घाटों के जीवन और गलियों के माहौल के बारे में भी जानकारी ली। उनके आने की भनक मिलने ही प्रशंसकों की भीड़ लग गई। एक टीवी चैनल के लिए डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग के लिए आईं दिया बनारस में तीन दिन बिताएंगी।
विज्ञापन


सिने तारिका दिया मिर्जा दोपहर करीब 12 बजे लक्सा स्थित पीडीआर मॉल के सामने गली में स्थित पहड़िया कोठी पहुंचीं। वहां कोठी की मालकिन अरुणा सिन्हा और उनकी बहन आशा सिंह से उन्होंने बनारस के खानपान के बारे में जानकारी ली। दिया ने अरुणा के घर में बने सत्तू के पराठे और बथुआ-पालक के साग के अलावा बैगन के भर्ते का स्वाद चखा। उन्हें आम का अचार खूब भाया। इस दौरान उन्होंने अरुणा दीदी से आम का अचार बनाने के तरीके पूछे। खाने के बाद सिने तारिका ने अरुणा के घर में घंटे भर आराम किया।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने बनारस के घाटों, गलियों और रहन-सहन के बारे में जानकारी ली। अरुणा ने उन्हें बताया कि शाम की गंगा आरती विश्वविख्यात है। बनारस की सुबह का अलग ही आनंद है। सुबह-ए-बनारस का नाव से नजारा लेने की सलाह अरुणा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशहूर कचौड़ी-जलेबी के अलावा बनारस घराने की शास्त्रीय गायन की खूबियों का भी उन्होंने बखान किया। दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे अरुणा के घर से जब वे बाहर निकलीं तो गली से लेकर सड़क तक प्रशंसकों की भीड़ लगी थी। सफेद-बदामी रंग के परिधान में उन्होंने हाथ हिलाकर प्रशंसकों का अभिवादन किया। दिया वहां से भेलूपुर स्थित संगीत विद्यालय ‘रूबरू हाउस’ पहुंचीं। दिया गंगा किनारे के शहरों के जीवन-संस्कृति पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग के लिए यहां आई हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed