फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dhurandhar Jameel Jamali Rakesh Bedi reached Kashi Vishwanath Dham alone by rickshaw

UP News: रिक्शा से अकेले विश्वनाथ धाम पहुंचे धुरंधर के जमील जमाली, विश्वनाथ धाम में दर्शन कर पोस्ट किया वीडियो

Fri, 06 Mar 2026 10:44 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 06 Mar 2026 10:44 PM IST
सार

Varanasi News: हास्य अभिनेता राकेश बेदी वाराणसी पहुंचे हैं। विश्वनाथ धाम में दर्शन कर उन्होंने वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में उन्होंने बताया कि 35,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ान के दौरान एयर इंडिया के क्रू मेंबर्स ने उन्हें एक पत्र दिया। 

विज्ञापन
Dhurandhar Jameel Jamali Rakesh Bedi reached Kashi Vishwanath Dham alone by rickshaw
हास्य अभिनेता राकेश बेदी - फोटो : फेसबुक

विस्तार

धुरंधर फिल्म में जमील जमाली की भूमिका निभाकर बॉलीवुड में कमबैक करने वाले हास्य अभिनेता राकेश बेदी वाराणसी पहुंचे हैं। उन्होंने विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर सोशल मीडिया पर अपना वीडियो भी पोस्ट किया। रिक्शा से होते हुए वह विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और अपना ब्लॉगिंग वीडियो भी बनाया। राकेश बेदी खुलेआम अकेले ही मंदिर में दर्शन करने पहुंचे और उनका चेहरा भी ढंका नहीं था। इस दौरान उन्होंने कहा कि जीवन में कभी-कभी पंगे लेने पड़ते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह उनकी पहली रिक्शा यात्रा थी और बहुत भीड़ थी। 10 मिनट की एडवेंचर भरी यात्रा के बाद विश्वनाथ मंदिर पहुंचना काफी सुखद अनुभव रहा। इससे पहले बाबतपुर एयरपोर्ट पर उन्होंने एयर इंडिया के क्रू की तारीफ की। 
विज्ञापन


वीडियो में उन्होंने बताया कि 35,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ान के दौरान एयर इंडिया के क्रू मेंबर्स ने उन्हें एक पत्र दिया। इसमें लिखा था कि वे वर्षों से उन्हें स्क्रीन पर देखते आ रहे हैं और उनकी कॉमेडी और अभिनय से प्रेरित होते हैं। राकेश बेदी ने क्रू मेंबर के साथ फोटो खिंचवाकर उन्हें गले भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed