{"_id":"5b6b1ce94f1c1b05468b69bc","slug":"dharmendra-yadav-says-that-yogi-government-fail-on-deoria-kand","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया कांड पर पूरी तरह से फेल है योगी सरकारः धर्मेंद्र यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया कांड पर पूरी तरह से फेल है योगी सरकारः धर्मेंद्र यादव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 09 Aug 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
धर्मेंद्र यादव
- फोटो : self
बदायूं से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि देवरिया कांड पर योगी सरकार पूरी तरह से फेल है। बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा देने वालों के शासन में बेटियों का यह हश्र अफसोसजनक है। बिहार के मुजफ्फरपुर और देवरिया के शेल्टर होम में सामने आए सेक्स रैकेट के मामले बेहद दुर्भाग्यपूण हैं।
मोदी और योगी सरकार की असंवेदनशीलता इन दोनों मामलों में खुलकर जनता के सामने आ गई है। वह बुधवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ का नारा लेकर आए थे और उनके ही राज में बेटियों के साथ सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहा है। यह बेहद दुखद है।
मुजफ्फरपुर, देवरिया के बाद आज हरदोई में 18 बच्चियों के बारे में भी खुलासा हुआ है। सांसद ने योगी सरकार से मांग की है कि इस मामले में कठोर से कठोर कार्रवाई करें। अभी तक इस मामले में कार्रवाई नहीं होना प्रदेश सरकार की बड़ी असफलता है।