फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dhanteras 2021 today making tripushkar yog Do shopping by zodiac wise and get prosperity do not do this work

धनतेरस आज: बन रहा त्रिपुष्कर योग, राशिवार करें खरीदारी, मिलेगी सुख-समृद्धि, भूल कर भी ना करें ये काम

Tue, 02 Nov 2021 01:57 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 02 Nov 2021 01:57 AM IST
सार

धर्म शास्त्रीय मान्यता के अनुसार धनतेरस और दीपावली का पर्व मनाने में प्रदोषकाल की ही महत्ता है। मंगलवार को त्रयोदशी प्रात: काल 8:16 बजे से शुरू होकर बुधवार को प्रात: 6:54 बजे तक रहेगी।

विज्ञापन
Dhanteras 2021 today making tripushkar yog Do shopping by zodiac wise and get prosperity do not do this work
धनतेरस-दिवाली से पहले खरीदारी का शुभ मुहूर्त - फोटो : self

विस्तार

 धनतेरस का पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। धनतेरस के साथ ही पंच महापर्व की शुरुआत हो जाएगी। पंच महापर्व में धनत्रयोदशी कार्तिक कृष्णा त्रयोदशी को मनाई जाएगी। काशी के विद्वानों के अनुसार प्रदोष व्यापिनी धनतेरस का ही महत्व होता है। धनतेरस पर हस्त नक्षत्र के साथ ही त्रिपुष्कर योग प्राप्त हो रहा है। इस दौरान किए गए शुभ कार्य का तीन गुना फल प्राप्त होता है। इस दिन नए धातु एवं चांदी के बर्तनों को खरीदने की परंपरा के साथ ही सोने चांदी के सिक्के, रत्न आभूषण खरीदे जाते हैं।

विज्ञापन


काशी विद्वत परिषद के संगठन मंत्री पं. दीपक मालवीय ने बताया कि धर्म शास्त्रीय मान्यता के अनुसार धनतेरस और दीपावली का पर्व मनाने में प्रदोषकाल की ही महत्ता है। मंगलवार को त्रयोदशी प्रात: काल 8:16 बजे से शुरू होकर बुधवार को प्रात: 6:54 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य विमल जैन का कहना है कि धनतेरस से पांच दिन तक शाम को प्रदोषकाल में घर के प्रवेश द्वार के बाहर एक पात्र में अन्न रखकर उसके ऊपर दीप दान करने से यमराज भी प्रसन्न होते हैं। प्रदोषकाल में घर के प्रवेश द्वार के बाद दक्षिणाभिमुख दीपक जलाने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः मां अन्नपूर्णा दर्शन: अन्न-धन की देवी की एक झलक पाने को लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार, गेट नंबर एक से मिलेगा प्रवेश

अभ्यंग स्नान से मिलेगा आरोग्य सुख

विमल जैन ने बताया कि धनतेरस से भैयादूज तक अभ्यंग स्नान से आरोग्य सुख मिलता है। सूर्योदय के पूर्व उठें, शरीर पर तेल लगाकर स्नान करने से आरोग्य सुख मिलेगा। तेल के अलावा दूध, दही, देशी घी, तिल, आंवला आदि से स्नान करने पर कष्टों का निवारण होता है। नरक चतुर्दशी पर तीन नवंबर को 14 दीप प्रज्ज्वलित करके देवस्थान, बाग-बगीचे, और स्वच्छ स्थानों पर रखने का विधान है।

राशिवार करें धनतेरस पर खरीदारी

  • मेष राशि वालों के लिए सोना, चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स, जमीन जायदाद की खरीदारी करना शुभ हो सकता है।
  • वृषभ राशि वालों को हीरे-चांदी के जेवर और जमीन जायदाद की खरीदारी करनी चाहिए। इसके अलावा वे बैंक में फिक्स डिपॉजिट भी कर सकते हैं या वाहन की खरीदारी भी कर सकते हैं।
  • मिथुन राशि वाले इलेक्ट्रॉनिक गुड्स, सोना, चांदी, जमीन जायदाद आदि की खरीदारी कर सकते हैं।
  • कर्क राशि वालों को शेयर मार्केट में निवेश करना चाहिए। इसके अलावा वे जमीन जायदाद की खरीदारी व सोना, चांदी के आभूषण भी खरीद सकते हैं।
  • सिंह राशि वालों को या तो बैंक में फिक्स डिपॉजिट करना चाहिए। शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ हो सकता है। यही नहीं लकड़ी के फर्नीचर, सोना, तांबा आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं।
  • कन्या राशि वाले जमीन जायदाद, इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान के अलावा सोना-चांदी आदि की खरीदारी कर सकते हैं।
  • तुला राशि वालों को वाहन की खरीदारी करने से बचना चाहिए, इसके जगह वे शेयर मार्केट में पैसे लगा सकते हैं या फिर फिक्स्ड डिपॉजिट कर सकते हैं। इसके अलावा चांदी की खरीदारी भी कर सकते हैं।
  • वृश्चिक राशि वाले किसी भी प्रकार का निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा वह जमीन जायदाद की खरीदारी और सोना चांदी में भी पैसे लगा सकते हैं।
  • धनु राशि वालों को शेयर मार्केट, इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान जमीन, जायदाद, सोना आदि की खरीदारी करनी चाहिए। उनके लिए यह लाभकारी हो सकता है।
  • मकर राशि वाले स्टील के फ र्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, चांदी, जमीन जायदाद आदि की खरीदारी कर सकते हैं।
  • कुंभ राशि वालों को भी वाहन की खरीदारी करने से बचना होगा। उसकी जगह वह चांदी की खरीदारी कर सकते हैं। साथ ही साथ सोना भी ले सकते हैं या बैंक में फिक्स डिपॉजिट भी कर सकते हैं।
  • मीन राशि वालों को किसी भी तरह की खरीदारी वर्जित नहीं है। वह किसी भी प्रकार की खरीदारी या निवेश कर सकते हैं।

धनतेरस की खरीददारी होती है शुभदायक

ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र ने बताया कि धनतेरस के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए ये संभव नहीं हो पाता तो ऐसे लोग शगुन के तौर पर पीतल या अन्य धातुओं के बर्तन खरीद सकते हैं। चांदी के बर्तन या चांदी खरीदने से घर में शांति आती है और क्लेश खत्म होता है। सोना खरीदने से सौंदर्य और समृद्धि बढ़ती है। घर में यदि धनतेरस के दिन तांबे का बर्तन लाते हैं तो धर्म और पुण्य की वृद्धि होती है।

इसके साथ ही ज्यादा लाभ और परिवार वालों के रोग खत्म होते हैं। इसके अलावा स्टील के बर्तन भी खरीद सकते हैं। इस दिन मिट्टी से बने बर्तन और दीपक भी खरीदना शुभ माना जाता है। महत्वपूर्ण पर्व होने के कारण धनतेरस पर पूजा-पाठ की चीजें, कपड़े और वाहन खरीदी भी की जाती है। इस दिन प्रॉपर्टी संबंधी निवेश या लेन-देन करना भी शुभ माना जाता है।

ना करें ये काम

धनतेरस पर लोहे से बने बर्तन कड़ाही, तवा, चिमटा आदि नहीं खरीदने चाहिए। मान्यता है कि इस शुभ दिन नुकीले सामान जैसे चाकू, छुरी, कैंची, हंसिया जैसी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। इस दिन कांच और प्लास्टिक से बने सामान खरीदने से बचना चाहिए। एल्युमिनियम के बर्तन सेहत के लिए ठीक नहीं होते हैं। इसलिए ऐसे बर्तन भी नहीं खरीदने चाहिए।

प्रदोष काल में करें यमराज के लिए दीपदान

प्रदोष काल में यमराज के लिए दीपदान जरूर करना चाहिए। इसके लिए आटे से चौमुखा दीपक बनाना चाहिए। उसमें सरसों या तिल का तेल डालकर घर के बाहर दक्षिण दिशा में या डेहरी पर रखना चाहिए। ऐसा करते हुए यमराज से परिवार की लंबी उम्र की कामना करनी चाहिए। माना जाता है ऐसा करने से अकाल मृत्यु होने की संभावना नहीं रहती।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed