फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dhanteras 2021 lord Dhanvantari worship in varanasi for happiness and prosperity

धनतेरस 2021: भगवान धन्वंतरि के कलश से छलका आरोग्य, सुख समृद्धि का अमृत, खुले मैदान में स्थापित हुई प्रतिमा

Wed, 03 Nov 2021 12:28 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 03 Nov 2021 12:28 AM IST
सार

धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर भगवान का आयुर्वेदिक दवाओं, रत्नों, औषधि युक्त लताओं, तिनकों के साथ हिमालय एवं विदेशों से मंगवाए गए विभिन्न प्रकार के सुगंधित फूलों से शृंगार किया गया। 

विज्ञापन
Dhanteras 2021 lord Dhanvantari worship in varanasi for  happiness and prosperity
धन्वंतरि निवास में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनतेरस पर मंगलवार को आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि के अमृत कलश से आरोग्य, सुख-समृद्धि का अमृत श्रद्धालुओं पर छलका। आरोग्य देव के जन्मोत्सव को धन्वंतरि निवास में पूरे विधिविधान से मनाया गया। प्रसाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शहनाइयों की मंगल ध्वनि चारों ओर गूंज रही थी।

विज्ञापन


धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर भगवान का आयुर्वेदिक दवाओं, रत्नों, औषधि युक्त लताओं, तिनकों के साथ हिमालय एवं विदेशों से मंगवाए गए विभिन्न प्रकार के सुगंधित फूलों से शृंगार किया गया। भगवान को पकवान, फल एवं मिठाई का भोग लगाया गया। राज वैद्य स्व. पंडित शिव कुमार शास्त्री के तीनों पुत्रों राम कुमार शास्त्री, नंदकुमार शास्त्री एवं समीर कुमार शास्त्री, प्रपौत्र उत्पल कोमल शास्त्री, आदित्य एवं मिहिर ने भगवान की आरती की। 
विज्ञापन


इस बार कोरोना से बचाव के लिए भगवान धन्वंतरि की अष्टधातु प्रतिमा को धन्वंतरि निवास के खुले मैदान में स्थापित किया गया था। सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं को सामाजिक दूरी का पालन कराया गया। हाथों को सैनिटाइज करने के बाद ही प्रवेश दिया गया। कांग्रेस नेता अजय राय, मनोज जायसवाल, सर्वेश नारायण, आरपी सिंह, पवन सिंह ने भगवान धन्वंतरि के दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः मां अन्नापूर्णा का दर्शन: एक साल बाद स्वर्णमयी प्रतिमा को देख श्रद्धालु निहाल, दरबार के खजाने से बांटे गए सिक्के

बीएचयू, आयुर्वेद महाविद्यालय में भी पूजन

Dhanteras 2021 lord Dhanvantari worship in varanasi for  happiness and prosperity
आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू आयुर्वेद संकाय और राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में भी भगवान धनवंतरि की पूजा की गई। प्राचार्य प्रो. नीलम गुप्ता की देखरेख में आयुर्वेद कॉलेज चौकाघाट में जनसामान्य के स्वास्थ्य की कामना के लिए हवन यज्ञ किया गया। इसके बाद प्रसाद का वितरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed