फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dhan

बाढ़ में भी लहलहाएगी धान की फसल

Thu, 15 Aug 2019 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
dhan
वाराणसी। धान की खेती करने वाले किसानों के लिए खुशखबरी है। अब बाढ़ के पानी में भी धान की फसल लहलहाएगी। अगर खेत में बीज 15 दिन भी डूब जाता है तो उसका उत्पादन पर काई असर नहीं पड़ेगा। बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान में हुए एक शोध और फिर इसकी टेस्टिंग में सफल परिणाम आए हैं। बीएचयू कृषि प्रक्षेत्र में तैयार सरजू 52 और मालवीय 105 बीज पर यह प्रयोग हुआ और सफलता के बाद हैदराबाद इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ राइस रिसर्च में भेजा गया।
विज्ञापन

पूर्वांचल में बलिया, आजमगढ़, मऊ, चंदौली आदि ऐसे क्षेत्र हैं जहां अधिकांश किसान धान की खेती करते हैं। हर साल इस क्षेत्र में बाढ़ के समय किसानों की फसलें डूब जाती हैं। इससे समय के साथ ही आर्थिक नुकसान भी अधिक होता है। अब उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान के प्रो. पीके सिंह के निर्देशन में हुए एक शोध में बाढ़ग्रस्त इलाकों के लिए ऐसे धान की वेरायटी विकसित की गई, जिसमें पानी में डूबने के बाद भी वह सुरक्षित रहे। इसमें सबवन जिन को आईआर 64 सबवन वेरायटी में ट्रांसफर किया गया।
विज्ञापन

प्रो. सिंह ने बताया कि मालीक्यूलर ब्रीडिंग राइस लैब के साथ ही फार्म पर एक गड्ढा बनाकर उसमें सरजू 52 और मालवीय 105 बीज डाला गया। इसमें यह देखा गया कि पानी में 15 दिन डूबने के बाद भी फसल उत्पादन एक हेक्टेयर जमीन में 35 से 40 प्रतिशत हुआ। प्रो. सिंह ने बताया कि संस्थान में जांच के बाद सफलता मिलने के साथ ही राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर गुणवत्ता बरकरार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईआर ने भी लगाई मुहर
बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान में परीक्षण में मिली सफलता के बाद धान की उस वेरायटी को नेशनल टेस्टिंग के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट आफ राइस रिसर्च (आईआईआर) हैदराबाद में भेजा गया। प्रो. सिंह ने बताया कि यहां भी उत्पादन क्षमता पर कोई असर नहीं हुआ। यहां मुहर लगने के बाद लखनऊ स्थित कृषि निदेशालय ने भी इसकी जांच की। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अब इसे कृषि मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed