{"_id":"571a896d4f1c1ba06e8b5c1b","slug":"dhamma-yatra-flagged-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"धम्म यात्रा को झंडी दिखाएंगे गृहमंत्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धम्म यात्रा को झंडी दिखाएंगे गृहमंत्री
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 23 Apr 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं के उपलक्ष्य में 24 अप्रैल को धम्म चेतना यात्रा निकाली जाएगी। इस चेतना यात्रा को गृहमंत्री राजनाथ सिंह झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मूलगंध कुटी विहार में पंडाल बनने लगा है। हालांकि इस पंडाल को धमेख परिसर में बनाया जाना था लेकिन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से गुरुवार तक इसकी इजाजत नहीं मिल पाई थी।
भाजपा के सूत्रों के अनुसार यह कार्यक्रम पार्टी की ओर से आयोजित है। इसमें देशभर से 500 भिक्षु एवं बौद्ध अनुयायी शामिल होंगे। अधीक्षण पुरातत्वविद केसी श्रीवास्तव का कहना है कि डीजी एएसआई के यहां से धमेख परिसर में पंडाल बनाने के लिए कोई अनुमति पत्र नहीं आया है, इसलिए धमेख स्तूप परिसर में पंडाल बनाने की अनुमति नहीं दी गई है। पंडाल अब मूलगंध कुटी विहार में बनाया जा रहा है। प्रशासन को मिले प्रोटोकाल के अनुसार गृहमंत्री विशेष विमान से कोलकाता से 23 अप्रैल को रवाना होेंगे और शाम 6:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वहां से सात बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। 24 अप्रैल को 11:30 बजे सारनाथ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। दिन में डेढ़ बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।