{"_id":"6047a39f0f965f35206e20eb","slug":"devotees-will-be-seen-of-the-new-form-of-baba-vishwanath-dham","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि 2021: इस बार काशी विश्वनाथ के भक्तों को मंदिर के नए स्वरूप में होंगे दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि 2021: इस बार काशी विश्वनाथ के भक्तों को मंदिर के नए स्वरूप में होंगे दर्शन
Wed, 10 Mar 2021 12:13 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन काशी विश्वनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
इस बार महाशिवरात्रि पर बाबा के भक्त काशी विश्वनाथ धाम को निहार सकेंगे। बाबा के दरबार आने वाले भक्तों को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के नए स्वरूप के दर्शन होंगे। भक्त बाबा के आंगन में हाजिरी लगाएंगे तो उनके सामने विश्वनाथ धाम की साकार परिकल्पना होगी।
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर विश्वनाथ कॉरिडोर में नजारा बदला-बदला होगा। भक्तों को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के विस्तारित स्वरूप के दर्शन होंगे। मुख्य मंदिर परिसर का काम लगभग पूर्ण हो चुका है। भक्तों को बाबा के दर्शन के लिए इंतजार भी नहीं करना होगा।
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर्व पर बाबा का दर्शन पाने वाले श्रद्धालुओं को संकरी गलियों से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा। निर्माणाधीन कॉरिडोर के अंतर्गत मल्टीपरपज हॉल का भी काम शुरू हो गया है। पाइलिंग तेजी से चल रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
निर्माणाधीन काशी विश्वनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
कॉरिडोर में 24 भवनों में जमीन का विवाद होने से भवन का काम रुका था लेकिन मामला निस्तारित होने के बाद इसी हफ्ते से मल्टीपरपज हॉल की पाइलिंग शुरू कर दी गई है।
अधिशासी अभियंता संजय गोरे ने बताया कि 43 फीसदी काम पूरा हो गया है। मार्च के अंत तक 50 फीसदी पूरा कर लिया जाएगा।