फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Devotees take a bath in Lolark Kund and Kreen Kund of bhadaini in varanasi

काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, संतान प्राप्ति के लिए कुंड में लाखों ने लगाई डुबकी

Wed, 04 Sep 2019 12:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 04 Sep 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
Devotees take a bath in Lolark Kund and Kreen Kund of bhadaini in varanasi
श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

आस्था की नगरी काशी में लोलार्क कुंड भदैनी और क्रीं कुंड रवींद्रपुरी में बुधवार को करीब लाखों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। संतान प्राप्ति की कामना और कामना के पूर्ण होने पर पहुंचे श्रद्धालुओं की लाइनें मंगलवार की शाम से लगना शुरू हो गई थी। लोलार्क कुंड से लेकर गोदौलिया और लंका तक लंबी लाइन लगी रही। स्नान का क्रम दोपहर बाद तक चलता रहा।

विज्ञापन


दोनों कुंडों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इस दिन संतान प्राप्ति की कामना और संतान होने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु इन कुंडों में स्नान करने पहुंचते हैं। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड के अलावा नेपाल से दंपती स्नान करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : गाजीपुर : लड़की के वेष में देख युवक को बच्चा चोर समझकर बेरहमी से पीटा, पुलिस ने छुड़ाया
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नान के दौरान श्रद्धालुओं ने वस्त्र का त्याग करने के साथ ही फल का दान कर उसका एक वर्ष के लिए त्याग कर दिया। जिन महिलाओं को संतान प्राप्ति का सौभाग्य मिला था, वह अपने बच्चों के साथ पहुंची थीं और मुंडन संस्कार कराया। हर बार कुंड में स्नान के दौरान भीड़-भाड़ के बीच कई लोग गिर कर बेहोश हो जाते थे। यहीं नहीं दो साल पहले कुंड में गिरने से एक की मौत तक हो गई थी।

इसको ध्यान में रखते हुए इस बार पुलिस प्रशासन ने प्रवेश और निकास अलग-अलग कर दिया था। इससे प्रवेश करने के बाद लोगों को दूसरे रास्ते से कुंड से बाहर निकाल दिया गया। कुंड में पानी भरा था लेकिन बहुत गर्मी के कारण श्रद्धालुओं को परेशानियां हुईं।

ये भी पढ़ें : मिर्जापुरः डीएम की अजीब सफाई, प्रिंट के पत्रकार ने वीडियो क्यों बनाया

कई महिलाओं और बच्चों को गर्मी के चलते चक्कर आने लगे। स्थानीय लोगों ने उनको पानी पिलाया और छांव में बैठाया, तब जाकर उनको राहत मिली। एनडीआरएफ के जवानों ने बताया कि करीब पांच से छह महिलाएं गर्मी से बेहोश हुई थीं। 

चोर उचक्के रहे सक्रिय :
पुलिस की लापरवाही के कारण लोलार्क कुंड मेले में चोर उचक्के सक्रिय रहे। लोलार्क कुंड में स्नान करने के लिए लाइन में लगे लोगों के जेब से मोबाइल और पर्स को उचक्कों ने गायब कर दिया। इस दौरान भीड़ ने आधा दर्जन महिला चोरों को पकड़ कर पुलिसकर्मियों को सौंप दिया।

सड़कें बनी पार्किंग स्थल, हर तरफ लगा जाम :
लोलार्क कुंड में पुत्र रत्न की प्राप्ति के लिए स्नान करने के लिए लाखों की तादात में श्रद्धालु पहुंचे थे। नगर निगम द्वारा वाहन पार्क करने का जगह नहीं बनाए जाने के कारण सड़क पर वाहनों को पार्क कर दिया गया। इसके कारण अस्सी, रवीन्द्रपुरी, लंका-अस्सी मार्ग सोनारपुरा भेलूपुर  तक जाम हो गया। जाम को छुड़ाने की जिम्मेदारी  तैनात पुलिसकर्मी मेले में घुमकर तफरी करते रहे हैं। स्नान के बाद शाम कपड़ों और चप्पल से पूरा इलाका पट गया था।

ये है मान्यता :
ज्योतिषाचार्य पं गणेश प्रसाद मिश्र ने बताया कि मान्यता के अनुसार शिव भक्त विधुन्माली दैत्य को जब सूर्य ने हरा दिया, तब भगवान शिव सूर्य पर क्रोधित हो गए और त्रिशूल हाथ में लेकर दौड़े। उस समय सूर्य भागते हुए काशी में आकर गिरे, इसी से वहां उनका लोलार्क नाम पड़ा। सप्तमी प्रयुक्त भाद्रपद शुक्ल षष्ठी को स्नान, दान, जप और व्रत करने से अक्षय फल प्राप्त होता है। विशेषकर सूर्य का पूजन, गंगा का दर्शन और पंचगव्य प्राशन से अश्वमेध यज्ञ के समान फल प्राप्त होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed