श्री हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी समिति की ओर से 15 दिवसीय हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी के दसवें दिन शनिवार को भी धर्मसंघ से संकटमोचन मंदिर तक निकाली गई। 151 भक्तों ने ध्वज और 41 महिलाओं ने आरती के साथ हनुमत प्रभु के दरबार में पहुंची, जहां पूजन-अर्चन के बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया। मुख्य अतिथि नवल किशोर कथूरिया, संयोजक तींद्र कथूरिया, मनोज अग्रवाल, राजेश तुलस्यान ने श्री हनुमान जी की रथ पर विराजमान कर ज्योत प्रज्ज्वलित कर आरती उतारी। भक्तों में ध्वजा बांटे।
अनूप केसरी, अमित शर्मा, सोहन अग्रवाल आदि ने राम सिया राम सिया राम जय जय राम, राम की धुन में भजन पेशकर सभी को झूमने पर विवश कर दिया। यात्रा गुरुधाम, रविंद्रपुरी, दुर्गाकुंड त्रिदेव मंदिर होते हुए श्रीसंकट मोचन मंदिर पहुंची। जहां, हनुमान जी के श्रीचरणों में ध्वजा अर्पित कर पूजन किया। महिलाओं ने आरती उतारी। सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। सवामणि प्रसाद के रूप मे लड्डू चढ़ाकर वितरण हुआ। मारवाड़ी युवा फाउंडेशन अरिंदम शाखा द्वारा त्रिदेव मंदिर के सामने हनुमान जी की आरती कर सभी भक्तो में जल वितरण किया गया। प्रभातफेरी में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष कौशल शर्मा, सचिव कृष्ण गोपाल तुलस्यान, सुरेश तुलस्यान, दीपक बहल, विनीत मेहरा, सर्वेश चोपड़ा, ओंकार नाथ चोपड़ा, राजेंद्र अग्रवाल आदि शामिल रहे।