{"_id":"61d1f6355ad7d62c7e21cf9a","slug":"devotees-left-for-maa-vaishno-devi-with-the-proclamation-of-jai-mata-di-varanasi-news-vns6313959114","type":"story","status":"publish","title_hn":"जय माता दी के उद्घोष के साथ मां वैष्णो देवी के लिए रवाना हुए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जय माता दी के उद्घोष के साथ मां वैष्णो देवी के लिए रवाना हुए श्रद्धालु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जनवरी को माता वैष्णो देवी धाम में हुए हादसे से वाराणसी के श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। रविवार को कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर नौ पर दोपहर 12.35 बजे लगी ट्रेन संख्या 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस से मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं ने माता के जयघोष से यात्रा प्रारंभ की। ट्रेन के सभी कोच यात्रियों से खचाखच भरे रहे। वहीं ट्रेन में आठ जनवरी तक सभी श्रेणी की सीटें प्रतीक्षा में हैं।
ट्रेन में बैठे यात्रियों ने बताया कि मां के दर्शन के लिए कई दिनों से इंतजार कर रहे थे। उधर, किसानों के आंदोलन के चलते ट्रेन बीच स्टेशन से वापस आ और जा रही थी। कुछ दिन निरस्त भी रही। नए साल पर बड़ी दुर्घटना भी देखने को मिली। लेकिन इसका कोई प्रभाव नहीं है। माता ने बुलाया है और हम सब उनके दर्शन को जा रहे हैं।
हम सभी 28 लोग हैं। सब मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू जा रहे हैं। किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है।- चंदन चौहान, चांदमारी
माता के दरबार में जाना है। दिसंबर में ही जाना था। लेकिन ट्रेन बाधित चल रही थी। इस वजह से अभी जा रहे हैं।- आदित्य सिंह, छोटा लालपुर
नए साल पर हुई घटना से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हम मां का दर्शन हर साल जनवरी में करते हैं, इस बार भी जा रहे हैं। - सुधीर पटेल, परमानंदपुर
कोई बाधा एक भक्त को मां से मिलने से नहीं रोक सकती। पहली बार यात्रा पर निकले हैं। दर्शन कर के ही लौटेंगे।- अनिल कुमार, दासनिपुर सिंधोरा मार्ग