{"_id":"5964cff94f1c1b681c8b457a","slug":"devotee-from-varanasi-went-amarnath-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंक पर भारी आस्था का ज्वार, काशी से रवाना हुए बाबा बर्फानी के भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंक पर भारी आस्था का ज्वार, काशी से रवाना हुए बाबा बर्फानी के भक्त
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 11 Jul 2017 06:56 PM IST
विज्ञापन
AMARNATH YATRA 2017
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले के बाद भी काशी में यात्रियों का उत्साह कम नहीं हुआ है। वह अपने हौसले से आतंक को मात देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। काशी से अमरनाथ की यात्रा पर जाने वालों का सिलसिला लगातार जारी रहा।
मंगलवार को बेगमपुरा एक्सप्रेस से पांच सदस्यीय दल अमरनाथ की यात्रा के लिए रवाना हुआ। कैंट रेलवे स्टेशन से भूलनपुर के सुनील पाल, नाथूपुर के अनिल पाल, डीरेका के बृजेश सिंह सहित पांच सदस्यों का दल रवाना हुआ है।
इन लोगों ने बताया कि बाबा बर्फानी के दर्शन करने में कोई रोड़ा नही बन सकता है। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने उन्हें हर-हर महादेव और जय हो बाबा बर्फानी के उद्घोष के साथ रवाना किया।
विज्ञापन
छह जुलाई को 65 सदस्यों का एक दल फूलपुर बाजार से बाबा का दर्शन करने गया है। आतंकी हमले की सूचना मिलने के बाद उनके परिजन चिंतित हैं। उन्होंने बाबा बर्फानी से उनके सकुशल लौट आने की कामना की। परिजनों ने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं।