फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Devendra Fadnavis becoming Chief Minister of Maharashtra Marathi community celebrated in varanasi

फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने पर काशी में जश्न: मराठी समाज ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को खिलाई मिठाई, दी बधाई

Thu, 05 Dec 2024 10:09 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 05 Dec 2024 10:09 PM IST
सार

महाराष्ट्र में तीसरी बार देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने पर काशी में जश्न का माहौल रहा। यहां मराठी समाज ने जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।  

विज्ञापन
Devendra Fadnavis becoming Chief Minister of Maharashtra Marathi community celebrated in varanasi
देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने पर मराठी समाज ने मनाया जश्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवेंद्र फडणवीस के तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर काशी के मराठी समाज ने जश्न मनाया। आतिशबाजी कर एक दूसरे को बधाई दी और मिठाई खिलाई। वैदिक बटुकों ने मंत्रों से देवेंद्र फडणवीस को आशीर्वाद भी दिया। गौदोलिया के पास राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में श्री काशी महाराष्ट्र सेवा समिति के ट्रस्टी संतोष

विज्ञापन


सोलापुरकर ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने से मराठी समाज प्रसन्न है। उनके मुख्यमंत्री बनने से उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के सांस्कृतिक संबंधों में ओर प्रगाढ़ता आएगी। समिति के मंत्री षडानन पाठक ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने से महाराष्ट्र के साथ-साथ महाराष्ट्र के बाहर रहने वाले मराठी भाषी बहुत ही आनंदित हैं।
विज्ञापन


डॉ. माधव रटाटे ने कहा कि काशी और महाराष्ट्र का विद्वता और संस्कृति का नाता है। इस दौरान आशीष ओंढेकर, आश्रय मिटकर, विशाल ओंढेकर, उदय कंठाले, दिवाकर वेदांती, अनुराग, विवेक ओंढेकर उपस्थित रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed