फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   development works varanasi and mirjapur in top 10 ranking of districts vindhyachal division number one in uttar pradesh

यूपीः विकास कार्यों की टॉप-10 रैंकिंग में मिर्जापुर और वाराणसी, मंडल में विंध्याचल नंबर वन

Tue, 25 May 2021 09:39 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 25 May 2021 09:39 PM IST
सार

कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार की ओऱ से वित्तीय वर्ष 2020-21 की समाप्ति पर यानी मार्च माह तक की प्रगति के आधार पर विकास कार्यक्रमों की रैंकिंग जारी कर दी गई है। वाराणसी को प्रदेश में पांचवां और मिर्जापुर को आठवां स्थान मिला है। 

विज्ञापन
development works varanasi and mirjapur in top 10 ranking of districts vindhyachal division number one in uttar pradesh
वाराणसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वित्तीय वर्ष 2020-21 की समाप्ति पर प्रगति के आधार पर विकास कार्यक्रमों की रैंकिंग जारी कर दी गई है। इसमें जिलों की टॉप-10 की सूची में वाराणसी (5) और मिर्जापुर (8) का नाम है।  कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के विकास एजेंडा कार्यक्रम में विंध्याचल मंडल को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन


वहीं मंडल सहित जिले की रैंकिंग में वाराणसी को पांचवा स्थान मिला है। विंध्याचल मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने बताया कि विकास एजेंडा कार्यक्रम के मंडलवार माह मार्च 2021 की रैकिंग में मिर्जापुर को जिला की रैंकिंग में आठवां स्थान एवं जनपद भदोही 16वें तथा सोनभद्र को 19वां स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी मिर्जापुर प्रवीण कुमार लक्षकार, जिलाधिकारी भदोही आर्यका अखौरी एवं जिलाधिकारी सोनभद्र अभिषेक सिंह एवं तीनों जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी व अपर जिलाधिकारी सहित सभी मंडलीय और जनपदीय अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अधिकारियों की लगन और मेहनत से विंध्याचल मंडल को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी को इस आधार पर मिली रैंकिंग

वाराणसी जिला को प्रदेश में पांचवा स्थान प्रदान किया गया है। रैंकिंग का निर्धारण शासन से 73 अति महत्वपूर्ण विकास कार्यक्रमों का मूल्यांकन किया गया। विकास के इन 73 कार्यक्रमों में वाराणसी को 64 कार्यक्रमों में ए श्रेणी, चार कार्यक्रमों में बी श्रेणी, एक कार्यक्रम में सी, श्रेणी तथा एक कार्यक्रम में डी श्रेणी हासिल हुई।

तीन कार्यक्रमों में लक्ष्य आंवटन न होने के कारण वे मूल्यांकन से बाहर रखे गये। इस प्रकार कुल मूल्यांकित 70 कार्यक्रमों का पूर्णांक 350 निर्धारित किया गया। जिसके सापेक्ष वाराणसी को कुल 329 अंक प्राप्त हुए। 94 प्रतिशत उपलब्धि वाराणसी ने हासिल की। कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग की ओर से  विभिन्न विभागों में संचालित विकास के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की प्रगति के मूल्यांकन के लिए प्रपत्र निर्धारित किये गये हैं।

मूल्यांकन के लिए निर्धारित प्रपत्रों पर जिलों से आनलाईन फीड की गयी प्रगति के आधार पर जनपदवार रैंकिग जारी की गई। शासन से गठित अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव स्तर के 04 अधिकारियों की मूल्यांकन समिति ने सूचकांकों का प्रयोग करते हुए रैंकिंग जारी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed