{"_id":"67446bd53c0d88bd4c047c56","slug":"development-of-country-and-society-happen-only-illiteracy-ends-institute-celebrated-its-foundation-day-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : अशिक्षा खत्म होने से ही होगा देश-समाज का विकास, संस्थान ने मनाया स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : अशिक्षा खत्म होने से ही होगा देश-समाज का विकास, संस्थान ने मनाया स्थापना दिवस
Mon, 25 Nov 2024 05:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 25 Nov 2024 05:51 PM IST
सार
Varanasi News : कार्यक्रम के दाैरान संस्था की बच्चियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। अतिथियों ने भी संस्था के कार्यों को सराहा। कहा कि ऐसे कार्यों से समाज-देश आगे बढ़ता है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दाैरान दीप प्रज्जवलन करते अतिथिगण।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान का स्थापना दिवस कार्यक्रम पराड़कर स्मृति भवन में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत करते संस्था की अध्यक्ष संतोषी शुक्ला ने बताया कि विगत कई वर्षों से गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने के साथ ही पठन-पाठन की सभी सामग्री उपलब्ध कराने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
इस दाैरान संस्था के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसके बाद अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किया। संस्था की अध्यक्ष संतोषी और दीपू शुक्ला ने अतिथियों को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
अतिथियों ने कहा कि अगर इसी तरह समाज के अन्य लोग भी कार्य करें तो हमारे देश से अशिक्षा अपने आप समाप्त हो जाएगी और देश व समाज का विकास होगा। समारोह में शशिकांत सिंह, डॉक्टर अश्वनी टंडन, दिनेश गुप्ता, श्रीभगवान राय, अमृता सिंह, डॉक्टर नवीन दूबे, विजय कपूर, विमल त्रिपाठी, उमाकांत अग्रहरि, श्रवण सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन