वाराणसी: देवर ने भाभी संग किया दुष्कर्म, विवाहिता ने पति पर लगाया साथ देने का आरोप, एफआईआर के लिए लगाती रही चक्कर
वाराणसी के सुंदरपुर क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। विवाहिता मायके में रहती है। उसाका आरोप है कि वारदात में पति ने देवर का साथ दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के सुंदरपुर क्षेत्र में रहने वाली विवाहिता ने अपने पति के सहयोग से देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पति समेत देवर अन्य पर चितईपुर थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। वहीं पीड़िता का आरोप है कि अपर पुलिस आयुक्त से गुहार के बावजूद लंका थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
महिला अपनी छोटी बहन के साथ मायके में रहती है। उसका पति सिंधोरा थाना क्षेत्र में रहता है।आरोप लगाया कि 25 अक्तूबर की रात पति और देवर घर आए। दोनों जबरन प्रथम तल स्थित कमरे में ले गए। इस बीच उसकी छोटी बहन ने शोर मचाया तो उसका पति उसे एक कमरे में खींच कर ले गया। इसके बाद उसके देवर ने उसके साथ जबरदस्ती की। दुष्कर्म करने के बाद पति और देवर धमकी देते हुए भाग निकले।
लंका थाने में नहीं हुई सुनवाई
घटना के संबंध में उसने 112 नंबर पर फोन किया तो पुलिस आई और सुबह लंका थाने पर प्रार्थना पत्र भी दिया। महिला के अनुसार लंका थाने में सुनवाई नहीं हुई तो पुलिस आयुक्त के कार्यालय से गुहार लगाई। इस पर पुलिस आयुक्त ने लंका थाने की पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई को निर्देशित किया। इसके बाद भी लंका थाने की पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया और उसे चितईपुर थाने भेज दिया।
इस संबंध में एसीपी कोतवाली प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच का प्रकरण है। मुकदमा नहीं लिखने के बारे में जवाब मांगा जाएगा। महिला की तहरीर के आधार पर जांच कर चितईपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की जाएगी। एसओ चितईपुर रिजवान बेग ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
पढ़ेंः दो दिवसीय प्रवास पर 12 नवंबर को वाराणसी आएंगे सीएम योगी, गृह मंत्री अमित शाह की करेंगे अगवानी