फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev Deepawali: Tableau will be decorated from women empowerment to drug de-addiction.

देव दीपावली: नारी सशक्तीकरण से नशामुक्ति तक की सजेगी झांकी

Thu, 14 Nov 2024 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Dev Deepawali: Tableau will be decorated from women empowerment to drug de-addiction.
तीन घाट होंगे अहिल्याबाई होल्कर को समर्पित, रतन टाटा को भी देंगे श्रद्धांजलि, 221 स्थानों पर जलेंगे 21 लाख दीप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। देव दीपावली पर घाटों पर कई तरह की झांकियां दिखेंगी। नारी सशक्तीकरण से लेकर नशामुक्ति तक की झांकी दिखेगी। काशी को सहेजने में अहम योगदान देने वाली अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जंयती वर्ष पर तीन घाटों पर उनकी वीरगाथा की झांकी सजेगी। दीपों से रतन टाटा को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी।
घाटों, कुंडों, तालाबों पर काशी की संस्थाओं की ओर से 21 लाख दीप जलाए जाएंगे। देव दीपावली एवं आरती महासमिति के अध्यक्ष आचार्य वागीश दत्त और उपाध्यक्ष पं. गंगाधर उपाध्याय ने बुधवार को बताया कि इस बार जाति पंथ अनेक, हम सनातनी एक की थीम पर देव दीपावली मनाई जाएगी। गंगा घाट, वरुणा, गोमती के तटों के अलावा कुंड, तालाबों सहित 221 से अधिक स्थानों पर कुल 21 लाख दीप जलाए जाएंगे। इसमें समिति से जुड़ी 70 से अधिक संस्थाएं 12 लाख दीप जलाएंगी। बाकी प्रशासन की ओर से जलाए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी संस्थाएं घाटों की अलग-अलग थीम बनाकर दीप जलाएंगी। अहिल्याबाई, पंचगंगा व मणिकर्णिका घाट पर अहिल्याबाई होल्कर की झांकी सजाकर दीप जलाए जाएंगे। राजघाट सहित आसपास के घाटों पर गायत्री माता, नशा मुक्ति, नारी सशक्तीकरण आदि का संदेश दिया जाएगा। जबकि भोषले घाट पर दीप जलाकर रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed