फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev Deepawali in kashi 16 thousand passengers traveled in 110 planes from Babatpur Airport

टूटा रिकॉर्ड: देव दीपावली पर विमानों का शतक, एक दिन में 16 हजार यात्री बाबतपुर एयरपोर्ट पर आए- गए

Sun, 17 Nov 2024 04:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 17 Nov 2024 04:01 PM IST
सार

देव दीपावली पर विमानों का इस बार शतक लगा। पिछली देव दीपावली से इस साल 50 विमान बढ़े। यात्रियों की संख्या में पांच हजार की वृद्धि हुई।  

विज्ञापन
Dev Deepawali in kashi 16 thousand passengers traveled in 110 planes from Babatpur Airport
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

देव दीपावली पर इस साल बाबतपुर एयरपोर्ट का पिछला रिकॉर्ड टूट गया। इस साल देव दीपावली पर विमानों ने शतक लगाया। एक दिन में 55 विमान उतरे और 55 विमान गए। यात्रियों की संख्या पिछली बार से अधिक रहीं। बीते साल 28 नवंबर को देव दीपावली पर 60 विमानों से 10562 यात्रियों की आवाजाही हुई थी, लेकिन इस देव दीपावली पर 110 विमान से 16 हजार से अधिक यात्रियों की आवाजाही हुई है। इससे पहले 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान मई में 120 विमानों ने आवाजाही की थी।

विज्ञापन


एयरपोर्ट के खाते में रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार इस हफ्ते 9 से 15 नवंबर तक एयरपोर्ट पर 242 विमान लैंड और 242 टेकऑफ हुए। इसमें 32 उड़ानें नॉन शेड्यूल थी। औसतन एयरपोर्ट पर 40 विमान का आगमन और 40 विमान प्रस्थान करते हैं। 80 विमान से औसतन 10 हजार से अधिक यात्रियों की आवाजाही होती है। मगर, 15 नवंबर को 15 उड़ानें अतिरिक्त रहीं। मतलब 55 विमान का आगमन और 55 विमान का प्रस्थान हुआ। 16 हजार से अधिक यात्रियों ने आवाजाही की। जबकि 14 अगस्त को 78 उड़ानों से 14 हजार से अधिक यात्रियों की आवाजाही हुई थी। यही क्रम 9 नवंबर से 15 नवंबर तक विमान और यात्रियों का बना रहा।

विज्ञापन

चेन्नई, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बंगलुरू, अहमदाबाद, लखनऊ, जयपुर और कोलकाता से यात्रियों की आवाजाही हुई है। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्वांचल के यात्रियों की आवाजाही के लिए रिंग रोड और एक्सप्रेसवे काफी सहूलियत भरा है।

विमान से आए काशी और सड़क मार्ग से गए अयोध्या
काशी की आभा और सौंदर्य को निहारने के लिए देश भर के कोने-कोने से सैलानियों का समूह आ रहा है। दक्षिण भारत से आने वाले सैलानियों के चलते विमानन कंपनियों ने रूट पर विमानों की संख्या और फेरे बढ़ा दिए हैं। दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बंगलुरू से यात्रियों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। टूर ऑपरेटर अभिषेक सिंह ने बताया कि इस देव दीपावली पर जितने भी पर्यटक आए वो अयोध्या और प्रयाग भी गए। कनेक्टिविटी बेहतर होने से हवाई यात्रियों का रुझान काशी की ओर ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed