Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev Deepawali glow faith illuminate 88 ghats and 130 kunds 109 committees light Kashi carrying message

देव दीपावली: 88 घाटों, 130 कुंडों पर होगी आस्था की रोशनी, 109 समितियां रोशन करेंगी काशी; नशामुक्ति का संदेश

Thu, 19 Nov 2026 05:46 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 19 Nov 2026 05:46 AM IST
सार

काशी की देव दीपावली पर इस बार गंगा के 88 घाटों और उस पार के पांच प्रमुख घाटों पर 109 समितियां दीप प्रज्ज्वलित करेंगी। 130 कुंडों और तालाबों पर भी दीपदान होगा। आयोजन का 40वां वर्ष आचार्य वागीश दत्त मिश्र की स्मृति को समर्पित रहेगा। दीपोत्सव के जरिए नशामुक्त भारत का संदेश भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
Dev Deepawali glow faith illuminate 88 ghats and 130 kunds 109 committees light Kashi carrying message
काशी में देव दीपावली पर जगमग हुआ था नमो घाट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी की देव दीपावली इस बार आस्था की रोशनी के साथ नशामुक्त भारत का संदेश भी देगी। गंगा के 88 घाटों और उस पार के पांच प्रमुख घाटों पर 109 समितियां दीप प्रज्ज्वलित करेंगी। इसके अलावा शहर के 130 कुंडों और तालाबों पर भी दीपों की रोशनी बिखरेगी। इस वर्ष आयोजन के माध्यम से नशामुक्त भारत अभियान के तहत 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत' का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन


श्री देव दीपावली एवं आरती महासमिति की ओर से बुधवार को गोलघर स्थित पराड़कर भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में आयोजन की तैयारियों की जानकारी दी गई। महासमिति के उपाध्यक्ष गंगाधर उपाध्याय और संस्थापक पं. नारायण गुरु ने बताया कि इस बार देव दीपावली आयोजन का 40वां वर्ष है। वर्ष 1986 में पंचगंगा घाट से शुरू हुई दीपोत्सव की परंपरा अब काशी के प्रमुख घाटों से लेकर कुंडों और तालाबों तक पहुंच चुकी है। इस बार भी व्यापक स्तर पर दीप प्रज्ज्वलन की तैयारी की गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

तैयारियां तेज

महासमिति के संरक्षक बृज किशोर दास ने बताया कि समिति के पूर्व अध्यक्ष आचार्य वागीश दत्त मिश्र के आकस्मिक निधन के बाद इस वर्ष का आयोजन उनकी स्मृति को समर्पित करने का निर्णय लिया गया है। आयोजन की जिम्मेदारी 12 सदस्यों की विशेष समन्वय समिति को सौंपी गई है। यह समिति आयोजन से जुड़े सभी कार्यों और व्यवस्थाओं का समन्वय करेगी।

समन्वय समिति में गंगाधर उपाध्याय, पं. नारायण गुरु, छेदी लाल वर्मा, बृज किशोर दास महंत, सुशांत मिश्र, बाबू महाराज, बलराम मिश्र, अनुपमा मिश्र, कन्हैया त्रिपाठी, महेश तिवारी, नारायण द्विवेदी और पंकज अग्रवाल को शामिल किया गया है।

महासमिति पदाधिकारियों ने बताया कि देव दीपावली केवल दीपोत्सव नहीं, बल्कि काशी की धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान का प्रतीक है। इस बार दीपों के माध्यम से नशे से दूर रहने और युवाओं को स्वस्थ समाज के निर्माण में भागीदार बनाने का संदेश दिया जाएगा। घाटों से लेकर कुंडों तक होने वाला दीपदान काशी की परंपरा और सामाजिक जागरूकता का संगम बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed