फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev Deepawali Foreign group books Alaknanda Cruise 5 lakh and Sam Manekshaw 15 lakh relying on boats

देव दीपावली: विदेशी ग्रुप ने 5 लाख में बुक किया अलकनंदा क्रूज, 15 लाख में सैम मानिकशॉ; अब नाव-बजड़ों का सहारा

Sat, 10 Oct 2026 12:25 PM IST
Aman Vishwakarma अभिषेक मिश्र, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अभिषेक मिश्र, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 10 Oct 2026 12:25 PM IST
सार

काशी में देव दीपावली से डेढ़ महीने पहले ही क्रूज की बुकिंग फुल हो गई है। अब पर्यटकों को गंगा विहार के लिए नावों और बजड़ों का सहारा लेना पड़ेगा। विवेकानंद और भागीरथी क्रूज वीवीआईपी के लिए रिजर्व हैं। विदेशी समूह ने अलकनंदा क्रूज पांच लाख और सैम मानिकशॉ क्रूज 15 लाख रुपये में बुक कराया है।

विज्ञापन
Dev Deepawali Foreign group books Alaknanda Cruise 5 lakh and Sam Manekshaw 15 lakh relying on boats
वाराणसी में देव दीपावली के लिए अब नाव-बजड़ों का सहारा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देव दीपावली में अभी डेढ़ महीने का समय बाकी है, लेकिन गंगा में नौकायन कर दीपोत्सव का नजारा देखने के लिए क्रूज की बुकिंग अभी से फुल हो गई है। प्रमुख क्रूज पर पर्यटकों ने पहले ही सीटें बुक करा ली हैं।

विज्ञापन


विदेशी पर्यटक समूह भी इसके लिए मोटी रकम खर्च कर रहे हैं। 60 सीटों वाले अलकनंदा क्रूज को एक विदेशी समूह ने पांच लाख रुपये में बुक किया है जबकि 100 सीटों वाले सैम मानिकशॉ क्रूज की बुकिंग 15 हजार रुपये प्रति यात्री की दर से हुई है। यानी सैम मानिकशॉ की 15 लाख में बुकिंग हुई है। ऐसे में अब देव दीपावली की छटा देखने के इच्छुक पर्यटकों के सामने अब नाव और बजड़ों का ही विकल्प बचा है। 

विज्ञापन
Trending Videos

काशी की देव दीपावली देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। पर्यटक काफी पहले से क्रूज की बुकिंग कराने में जुट जाते हैं। इस बार देव दीपावली 24 नवंबर को मनाई जाएगी। इस बार क्रूज की मांग का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अलकनंदा क्रूज को एक विदेशी समूह ने पांच लाख रुपये में बुक कराया है। 

महंगी बुकिंग के बावजूद पर्यटक गंगा से देव दीपावली का नजारा देखने का मौका नहीं छोड़ना चाहते। विदेशी पर्यटकों के लिए यह आयोजन काशी की संस्कृति, परंपरा और गंगा घाटों की भव्यता को करीब से देखने का खास अवसर होता है। क्रूज का सफर अधिकतम 4 घंटे का होगा। शाम 5.30 बजे से लेकर रात के 9.30 बजे तक क्रूज यात्रियों को गंगा में सफर के साथ देव दीपावली का नजारा दिखाएंगे।

देव दीपावली से पहले ही अलकनंदा और सैम मानिकशॉ क्रूज की बुकिंग फुल हो गई है। विवेकानंद और भागीरथी क्रूज वीवीआईपी के लिए रिजर्व हैं। गंगोत्री क्रूज में ठहरने की व्यवस्था के अनुसार बुकिंग ली गई है। फिलहाल कोई सीट खाली नहीं है। - विकास मालवीय, निदेशक, अलकनंदा क्रूजलाइन लिमिटेड

विज्ञापन

विवेकानंद वीवीआईपी तो भागीरथी पर्यटन मंत्री के लिए रिजर्व
काशी में संचालित दो अन्य क्रूज विवेकानंद और भागीरथी को वीवीआईपी के लिए रिजर्व रखा गया है। 100 सीटों वाले विवेकानंद क्रूज में केवल वीवीआईपी के लिए व्यवस्था रहेगी, जबकि 80 सीटों वाला भागीरथी क्रूज पर्यटन मंत्री के लिए रिजर्व है। क्रूज प्रबंधन के अनुसार, देव दीपावली के लिए अब किसी भी क्रूज में बुकिंग उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन

नाव और बजड़ों पर बढ़ेगा पर्यटकों का दबाव
क्रूज की बुकिंग फुल होने के बाद पर्यटकों के पास नाव और बजड़ों का विकल्प बचा है। देव दीपावली में अभी डेढ़ महीने का समय होने के बावजूद बजड़ों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। नाविक समाज के अनुसार, करीब 10 प्रतिशत बजड़े 15 हजार से दो लाख रुपये तक की कीमत पर बुक किए जा चुके हैं। वहीं, कुछ इवेंट कंपनियों ने पांच हजार रुपये प्रति व्यक्ति की दर से और कुछ ने एक लाख रुपये तक में पूरी नाव बुक कराई है। 

गंगोत्री में नहीं होगी स्पेशल बुकिंग, रूम स्टे के साथ सामान्य बुकिंग भी फुल : क्रूज प्रबंधन के अनुसार गंगोत्री क्रूज को देव दीपावली में किसी विशेष पैकेज में नहीं बुक किया जाएगा। गंगोत्री क्रूज में 200 यात्रियों की सामान्य क्षमता और 48 यात्रियों के ठहरने की क्षमता है। इसमें दिन के हिसाब से बुकिंग की जाती है। इस क्रूज में वही बुकिंग की गई है। हालांकि सामान्य बुकिंग के बावजूद इस क्रूज की बुकिंग देव दीपावली पर फुल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed