Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev Deepawali first time 25 lakh diyas lit on 84 ghats 3D laser and fire crackers show will be of 8 minutes

देव दीपावली: पहली बार 84 घाटों पर जलेंगे 25 लाख दीये, थ्री डी लेजर और फायर क्रैकर्स शो 8 मिनट का होगा

Sun, 26 Oct 2025 11:10 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 26 Oct 2025 11:10 AM IST
सार

Dev Diwali 2025: काशी की विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली को लेकर संबंधित विभागों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। पांच नवंबर की शाम काशी के सभी घाट और सरोवरों का किनारा एवं मठ-मंदिर दीपों से जगमग होंगे।

विज्ञापन
Dev Deepawali first time 25 lakh diyas lit on 84 ghats 3D laser and fire crackers show will be of 8 minutes
देव दीपावली पर दशाश्वमेध घाट पर हुई सजावट। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: इस बार की देव दीपावली बहुत ही अद्भुत और खास होने वाली है। इस बार गंगा के अर्ध चंद्राकार घाटों को 25 लाख दीयों से सजाया जाएगा। वहीं, थ्रीडी प्रोजेक्शन मैपिंग और लेजर शो की अद्भुत झलक श्रद्धालुओं को अविस्मरणीय अनुभव कराएगी। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि इस वर्ष देव दीपावली के अवसर पर काशी में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आने की संभावना है। इतनी बड़ी संख्या में आगंतुकों की उपस्थिति को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय प्रशासन व्यापक तैयारियां कर रहा है। ताकि प्रत्येक आगंतुक को सुगम व सुरक्षित माहौल मिले। 
विज्ञापन


प्रदेश के पर्यटन विभाग की ओर से 3 से 5 नवंबर तक काशी के चेत सिंह घाट और गंगा द्वार पर अत्याधुनिक थ्रीडी प्रोजेक्शन मैपिंग एवं लेजर शो का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसमें गंगा, काशी और देव दिवाली की पावन कथा को 25 मिनट का एक लघु शो दिखाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

तैयारियां तेज

इसमें 17 मिनट की प्रोजेक्शन मैपिंग और 8 मिनट का लेजर शो सम्मिलित होगा। थ्रीडी प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिये पौराणिक विषयों पर आधारित प्रस्तुतियां होंगी। घाटों पर आधुनिक लेजर तकनीक के माध्यम से विभिन्न छवियां उकेरी जाएंगी। हिंदी में संवाद के माध्यम से संबंधित कहानियां बताई जाएंगी। 

एक से चार नवंबर तक गंगा महोत्सव 
पर्यटन सूचना अधिकारी नितिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि देव दिवाली को लेकर गंगा घाटों की साफ-सफाई व सौंदर्यीकरण का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि पांच नवंबर को होने वाली देव दीपावली से पहले एक से चार नवंबर तक गंगा महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें स्थानीय कलाकार प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से काशी की परंपरा और कला की झलक देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed