फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev deepawali celebration on ganga ghat in varanasi

देव दीपावली पर जगमग हो रही काशी, घाटों पर दिख रही अलौकिक छटा

Sat, 24 Nov 2018 02:01 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 24 Nov 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
Dev deepawali celebration on ganga ghat in varanasi
जलाए गए दीपक - फोटो : amar ujala
कार्तिक पूर्णिमा के दिन शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली के मौके पर भगवान भोलेनाथ की नगरी काशी देवताओं के स्वागत के लिए दीपों की रोशनी को जगमग हो रही है। पूर्णिमा की रात में बनारस के सभी 84 घाटों सहित 36 कुंडों की रौनक देखते बन रही है।
विज्ञापन


काशी में सिर्फ घाट ही नहीं बल्कि मकानों, दुकानों और सड़कों पर भी लोग दीप जलाकर देवी देवताओं का स्वागत कर रहे हैं। शाम के साथ साथ ही यहां का नजारा अलौकिक होने लगा है। देव दीपावली को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए इस बार घाटों पर विशेष आयोजन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


राजघाट से अस्सी के बीच दीपों की जगमगाहट के साथ ही काशी की धर्म, कला और संस्कृति भी झलक भी देखने को मिल रही है। इसके लिए संस्कृति विभाग और पर्यटन विभाग ने खास तैयारियां की हैं। 16 घाटों पर संस्कृति विभाग की ओर से एकल और समूह नृत्य का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार सबसे खास बात यह है प्रशासन गंगा के दूसरी तरफ भी दीप दीपावली का आयोजन कर रहा है। प्रदेश के अलग अलग शहरों से जुड़ी पंरपंराओं से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही काशी के नृत्य और संगीत की झलक दिखाई दे रही है। 

चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

Dev deepawali celebration on ganga ghat in varanasi
जगमग घाट - फोटो : amar ujala
देव दीपावली पर राजघाट से सामने घाट के बीच के गंगा घाटों की निगहबानी तीन ड्रोन कैमरों की मदद से की जा रही है। वहीं, गंगा घाटों की ओर जाने वाले मार्गों की निगरानी 49 स्थायी और 80 अस्थायी सीसी कैमरों से की जाएगी। गंगा घाटों को तीन जोन और आठ सेक्टर में बांट कर तीन एडिशनल एसपी और आठ डिप्टी एसपी तैनात किए गए।

साथ ही, 25 थानेदार जिले के और 10 थानेदार गैर जनपद के, 150 सब इंस्पेक्टर, 100 हेड कांस्टेबल, 600 कांस्टेबल, तीन कंपनी पीएसी, एक कंपनी पीएसी बाढ़ राहत दल, जल पुलिस और 11 एनडीआरएफ के जवान मोटरबोट के साथ गंगा में तैनात है।

गंगा घाटों पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम मौजूद है। इसके अलावा खुफिया इकाइयों और पुलिस के 150 जवान सादे कपड़ों में राजघाट से सामने घाट के बीच गंगा घाटों पर तैनात किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed