फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev Deepawali celebrated in Varanasi ghats conveys great message to the world

दीपोत्सव की आभा में काशी के विकास में चार नहीं हजार चांद, दुनिया को दिया गया अनुशासन का संदेश

Tue, 01 Dec 2020 11:28 AM IST
प्राची प्रियम शशांक मिश्र, वाराणसी
शशांक मिश्र, वाराणसी Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 01 Dec 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
Dev Deepawali celebrated in Varanasi ghats conveys great message to the world
देव दीपावली
काशी की उत्सवधर्मिता में पीएम मोदी ने एक नया अध्याय जोड़ दिया है। न भूतो न भविष्यति की तर्ज पर उत्तरवाहिनी की लहरों पर दीपों का नवसंसार सृजित हुआ तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुनिया को काशी की विश्वविख्यात देव दीपावली के नए स्वरूप से रूबरू कराया। 
विज्ञापन


दीपोत्सव की आभा संग पीएम ने काशी के विकास में चार नहीं बल्कि हजार चांद लगा दिए। सात राजयोग और सिद्धयोग में प्रधानमंत्री ने दीप जलाकर आदि विश्वेश्वर से देश के उत्कर्ष की कामना की तो काशीवासियों को भी ऊर्जा से भर दिया।
विज्ञापन


कोरोना काल में गंगा तट पर लाखों लोगों की मौजूदगी ने ना केवल दुनिया को अनुशासन का संदेश दिया, बल्कि देव दीपावली के भव्य आयोजन ने पूरी दुनिया को एक बार फिर काशी की ओर आकर्षित किया है। सोमवार को कोरोना काल में देव दीपावली महोत्सव के आयोजन को देश ही नहीं दुनिया के 135 देशों इस आयोजन के गवाह बने। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की मौजूदगी में काशी ने अनुशासन के साथ दुनिया को उत्सवधर्मिता का संदेश भी दिया। काशी के अर्द्धचंद्राकार घाटों ने दीपों का चंद्रहार पहना तो गंगा पार रेती पर भी दीपमालिकाओं का बिछौना सजा। ऐसे में एक बार फिर दुनिया भर के पर्यटक काशी के लिए रिझेंगे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देव दीपावली समारोह में शामिल होने से ब्रांड बनारस दुनिया में मजबूत हुआ। दीपों से सजे घाटों पर लेजर शो की चकाचौध ने प्राचीन नगरी के आधुनिक स्वरुप को दुनिया के सामने रखा। पीएम ने गंगा में जल विहार कर काशी के पर्यटन को पंख लगाएं हैं। 

उम्मीद है कि आने वाले समय में बनारस में ना केवल पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि काशी की नई पहचान बनेगी। उधर, बौद्ध धर्मावलंबियों की आस्था के प्रमुख केंद्र सारनाथ में लाइट एंड साउंड शो ने शांति के संदेश का विस्तार कर दिया है।

 

गंगा, विश्वनाथ और रविदास से समरसता का संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 23वीं काशी यात्रा कई मायनों में खास है। नौ महीने बाद अपने संसदीय क्षेत्र में आए पीएम ने काशी से अपना नाता मजबूत करने के साथ ही गंगा, विश्वनाथ और रविदास के संगम से समरसता का संदेश दिया। गंगा के प्रति आस्था जाहिर करते हुए उन्होंने देश के किसानों के लिए गंगाजल को साक्षी माना और विश्वनाथ मंदिर में भक्त की तरह अभिषेक करने के बाद संत रविदास को शीश नवाना नहीं भूले।

बनारस ब्रांड को मजबूत करेगी देव दीपावली
काशी के पांचवें लक्खा मेले में शुमार देव दीपावली आगामी सालों में भव्यता की पराकाष्ठा तक जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन के चलते हुए भव्य आयोजन ने बनारस ब्रांड को मजबूत किया और लोग उत्सव के रुप में यहां आएंगे। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा की मानें तो लेजर शो और भव्य आयोजन ने पूरी दुनिया के सामने काशी की नई पहचान बना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed