फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev Deepawali 2025 Five km of barricading in Ganga there will be cuts every one km

Dev Deepawali 2025: देव दीपावली पर गंगा में पांच किमी की बैरिकेडिंग, हर एक किमी पर होंगे कट

Sat, 01 Nov 2025 12:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 01 Nov 2025 12:54 PM IST
सार

Dev Deepawali 2025 : देव दीपावली पर काशी में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा होगा। ऐसे में गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमिश्नरेट की पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें अलर्ट हैं। 

विज्ञापन
Dev Deepawali 2025 Five km of barricading in Ganga there will be cuts every one km
घाट पर खड़ी नावें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देव दीपावली पर दुनिया भर से काशी में पहुंचने वाली भीड़ को लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। गंगा घाटों पर असंख्य दीपों की झिलमिलाहट के बीच गंगा नदी में पांच किलोमीटर तक जेटी से बैरिकेडिंग की जाएगी। प्रयागराज से शुक्रवार को जेटी भी रविदास घाट पहुंच गई। रविवार तक और भी जेटी पहुंचेगी। 

विज्ञापन


अस्सी से नमो घाट तक बैरिकेडिंग
अस्सी घाट से लेकर नमो घाट के बीच बैरिकेडिंग कर क्रूज और मोटरबोट के संचालन के लिए रूट तैयार किया जा रहा है। एक-एक किमी पर कट बनाए जाएंगे। ताकि कोई भी मोटरबोट लेकर इधर-उधर प्रवेश न कर सके। बैरिकेडिंग के अंदर ही मोटरबोट का संचालन किया जाएगा। छोटी नाव यानी हाथ से चलने वाली नावें पूरी तरह से प्रतिबंधित होंगी। चार नवंबर की रात से ही गंगा में डायवर्जन प्लान लागू हो जाएगा। 
विज्ञापन


गंगा का जलस्तर भी ज्यादा
इस साल गंगा का जलस्तर भी ज्यादा है। दो नवंबर को जिला और पुलिस अधिकारियों समेत सभी विभागों की संयुक्त समन्वय बैठक भी होनी है। जल पुलिस और एनडीआरएफ अधिकारियों के अनुसार गंगा में पांच किमी तक बैरिकेडिंग के बीच मोटरबोट और क्रूज का रूट निर्धारित किया गया है। चेतसिंह किला घाट के पास बैरिकेडिंग नहीं होगी। लगभग एक-एक किलोमीटर पर कट होगा ताकि सुरक्षा के तहत आराम से मोटरबोट का घुमाव हो सके। प्रमुख घाटों जैसे दशाश्वमेध, अस्सी, नमो घाट, पंचगंगा घाट पर गंगा आरती के दौरान घाट किनारे कोई भी नाव नहीं खड़ी होगी। सभी पर प्रतिबंध होगा। गंगा के बीच जेटी से बैरिकेडिंग के अंदर ही सभी मोटरबोट चलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Dev Deepawali 2025 Five km of barricading in Ganga there will be cuts every one km
घाट पर खड़ी नावें - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लिए जाएंगे कई निर्णय
गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था संबंधित बिंदुओं पर जिला प्रशासन, नगर निगम, स्मार्ट सिटी और पुलिस अधिकारियों, पर्यटन समेत अन्य की संयुक्त बैठक में और भी कई निर्णय लिए जाएंगे। जल पुलिस प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि प्रयागराज से जेटी के आने का क्रम शुरू हो गया है। देव दीपावली के दिन बाहरी मोटरबोट, बजड़े के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। सामनेघाट पुल और नमो घाट के बाद से किसी भी मोटरबोट को बीच गंगा में नहीं आने दिया जाएगा। क्रूज और मोटरबोट का रूट निर्धारित किया जा रहा है। 

20 क्रूज और 1200 से अधिक गंगा में चलेंगे मोटरबोट और बजड़े
देव दीपावली पर बजड़े, मोटरबोट के अलावा 20 क्रूज का भी संचालन होगा। क्रूज की बुकिंग लगभग 95 फीसदी तक पूरी हो चुकी है। गंगा में देव दीपावली के दिन 1200 मोटरबोट और बजड़े का संचालन होना है। 

रेत की तरफ से हो क्रूज का संचालन या नमो घाट पर 
मांझी समाज ने जल पुलिस को सुझाव दिया है कि प्रमुख घाटों के नावों को उन्हीं घाटों पर खड़ा कराया जाए। गंगा में जलस्तर को देखते हुए क्रूज का संचालन रेत की तरफ किया जाए या नमो घाट पर खड़ा कराया जाए। बीच में मोटरबोट, बजड़े का संचालन हो। 20 से अधिक क्रूज का संचालन गंगा में होगा तो फिर मोटरबोट समेत अन्य नावों के संचालन में दिक्कतें आएंगी। सभी क्रूज को नमो घाट पर खड़ा कर गंगा आरती भी दिखाई जा सकती है। जिला प्रशासन की ओर से गंगा आरती की शुरुआत हुई है।

सामनेघाट पुल से नहीं गुजरेंगे मालवाहक

देव दीपावली के दिन पांच नवंबर को रामनगर और कोतवाली सर्किल में विशेष यातायात डायवर्जन किया गया है। पड़ाव चौराहे से राजघाट पुल और रामनगर चौराहा से सामनेघाट पुल से होकर शहर की ओर कोई भी मालवाहक वाहक प्रवेश नहीं करेगा। मालवाहक पकड़े जाने के दौरान सीज की कार्रवाई होगी। एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि सभी मालवाहकों को पांच नवंबर की सुबह 11 बजे तक ही शहर क्षेत्र से पड़ाव चौराहा की तरफ जाना मंजूर होगा। टीआई सर्किल प्रभारी कोतवाली व रामनगर द्वारा सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों की चेकिंग की जाएगी और प्रतिबंधित क्षेत्र में मालवाहक वाहन पकड़े जाने पर सीज की कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed