फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev Deepawali 2024 : 84 ghats of Kashi will be illuminated with 12 lakh lamps

Dev Deepawali 2024: देव दीपावली पर 12 लाख दीपों से रोशन होंगे काशी के 84 घाट, ग्रीन आतिशबाजी लगाएगी चार चांद

Sun, 22 Sep 2024 12:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 22 Sep 2024 12:54 PM IST
सार

Dev Deepawali 2024: काशी में 15 नवंबर को देव दीपावली मनाई जाएगी। इस दौरान 12 लाख दीपों से काशी के 84 घाट जगमग होंगे। वहीं गंगा पार रेती पर भी दीप जलेंगे। 

विज्ञापन
Dev Deepawali 2024 : 84 ghats of Kashi will be illuminated with 12 lakh lamps
Dev Deepawali 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी के लक्खा मेलों में शुमार देव दीपावली का उत्सव 15 नवंबर को मनाया जाएगा। इस बार 84 घाट 12 लाख दीपों से रोशन होंगे। दीपों की माला पहने हुए काशी के अर्धचंद्राकार घाटों की छटा अलौकिक और अद्भुत नजर आएगी। लोकल से ग्लोबल हो चुकी देव दीपावली को देखने के लिए देसी और विदेशी मेहमान भी काशी आएंगे।

विज्ञापन


देव दीपावली पर काशी के घाटों पर देवलोक उतरेगा। प्रदेश सरकार ने देव दीपावली को दिव्य व भव्य बनाने के लिए 12 लाख दीपों से घाटों और कुंडों को रोशन करने की तैयारी की है। योगी सरकार देव दीपावली को दिव्य और भव्य स्वरूप देने के लिए इसे पहले ही प्रांतीय मेला घोषित कर चुकी है। देव दीपावली पर दिव्य लेजर शो और ग्रीन आतिशबाजी का भी आयोजन होगा।

विज्ञापन

काशी के 84 से अधिक घाटों, कुंडो और तालाबों पर इस साल योगी सरकार की तरफ से और जन सहभागिता के जरिए 12 लाख से अधिक दीप टिमटिमाएंगे। पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि 12 लाख दीयों में ढाई से तीन लाख दिये गाय के गोबर से बने होंगे। गंगा पार रेत पर भी दीपक जलाए जाएंगे। घाट के पूर्वी क्षेत्र गंगा की रेत का इलाका भी पूरी तरह रोशनी से जगमग होगा। इसके अलावा घाटों की साफ-सफाई होगी और घाटों को फसाड लाइट और इलेक्ट्रिक लाइट से रोशन किया जाएगा।

ग्रीन आतिशबाजी का भी दिखेगा नजारा

डिप्टी डायरेक्टर पर्यटन ने बताया कि लेजर शो के माध्यम से घाट पर गंगा अवतरण व शिव महिमा की कहानी दिखाई जाएगी। गंगा पार रेत पर प्रदूषण रहित ग्रीन आतिशबाजी का भी शो किया जाएगा। यह पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देगा। देव दीपावली पर काशी की इस अनोखी छटा को देखने के लिए देश विदेश से पर्यटक आते हैं। देव दीपावली पर होटल, गेस्ट हाउस, नाव, बजड़ा, बोट व क्रूज सभी फुल हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed