फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev Deepawali 2022 varanasi kashi vishwanath dham 50 tons of indigenous and foreign flowers bloomed

Dev Deepawali: 50 टन देसी-विदेशी फूलों से सजा विश्वनाथ धाम, BJP नेता बोले- PM मोदी के कारण बढ़ा काशी का वैभव

Sun, 06 Nov 2022 08:16 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 06 Nov 2022 08:16 PM IST
सार

 देव दीपावली पर काशी विश्वनाथ धाम को 50 टन देसी-विदेशी फूलों से सजाया जा रहा है। काशीवासी अगले हफ्ते तक इन फूलों की महक एवं सुंदरता का आनंद ले सकते हैं।

विज्ञापन
Dev Deepawali 2022 varanasi kashi vishwanath dham 50 tons of indigenous and foreign flowers bloomed
काशी विश्वनाथ धाम में सजावट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरे विश्व में काशी अध्यात्म के लिए जानी जाती थी लेकिन अब विकास के लिए, उत्सव के लिए जानी जाती है। भारत को एकजुट करने के लिए एवं नेतृत्व देने के लिए काशी जानी जाती है। और ये सब काशी के सांसद व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही संभव हो पाया है।  उक्त बातें भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने सर्किट हाऊस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीते वर्ष दिसंबर माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भव्य, दिव्य और नव्य विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया था। तब से देश ही नहीं पूरी दुनिया से बाबा के भक्त काशी आ रहे हैं। पहले भक्तों की संख्या हजारों में थी जो अब लाखों में हो गई। इस कारण काशी का वैभव बढ़ा है। साथ ही पर्यटन को बढ़ावा मिला जिससे आर्थिक उन्नति हुई। 
विज्ञापन


श्रीवास्तव ने कहा कि विशाखापत्तनम निवासी बाबा के एक भक्त ने काशी विश्वनाथ धाम को फूलों से सजाने की इच्छा जाहिर की। जिसका परिणाम ये रहा कि देव दीपावली पर बाबा विश्वनाथ धाम को 50 टन देसी-विदेशी फूलों से सजाया जा रहा है। इन फूलों में थाईलैंड, बंगलोर कोलकत्ता, कर्नाटक से आने वाले ऑर्किड, एन्थुरियम-राजहंस, लीलुम्स - कुमुदिनी, हाइड्रेंजिया, कार्नेशन, गुलाब, जिप्सी, ब्लू डाई, कृशान्ति, रजनीगंधा, गोम्फरेना, मदार, कमल आदि मुख्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dev Deepawali 2022 varanasi kashi vishwanath dham 50 tons of indigenous and foreign flowers bloomed
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव की प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला

कहा कि काशीवासी अगले हफ्ते तक इन फूलों की महक एवं सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। कहा कि इन फूलों की लागत 80 लाख से एक करोड़ के बीच है।  क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में परिवर्तन का दौर चल रहा है और भारत को विश्वगुरु बनाने का कार्य हो रहा है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की सनातन संस्कृति के उद्भव का कार्य चल रहा है। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण का तेजी से चल रहा है। भव्य, दिव्य और नव्य विश्वनाथ धाम का लोकार्पण हुआ। विंध्यवासिनी धाम का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed