फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev Deepawali 2022 kashi vishwanath dham devotees will get all facilities

Dev Deepawali: काशी विश्वनाथ धाम का हर भवन होगा गुलजार, श्रद्धालुओं को मिलेंगी सभी सुविधाएं

Wed, 07 Sep 2022 05:11 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 07 Sep 2022 05:11 PM IST
सार

नव्य, भव्य और दिव्य काशी विश्वनाथ धाम में देव दीपावली से पहले श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं मिलने लगेंगी। धाम में बने भवनों में श्रद्धालुओं के लिए पूजा पाठ से लेकर खानपान की सभी व्यवस्थाएं शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन
Dev Deepawali 2022 kashi vishwanath dham  devotees will get all facilities
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नव्य, भव्य और दिव्य काशी विश्वनाथ धाम में देव दीपावली से पहले श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं मिलने लगेंगी। धाम में बने भवनों में श्रद्धालुओं के लिए पूजा पाठ से लेकर खानपान की सभी व्यवस्थाएं शुरू हो जाएंगी। इसके साथ ही दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए दर्शन व पूजा व्यवस्था में भी बदलाव किया जाएगा। इसके लिए मंदिर प्रशासन नए सिरे से कार्ययोजना तैयार कर रहा है।

विज्ञापन


बाबा विश्वनाथ को साक्षी मानकर अब काशी विश्वनाथ धाम में शादी, विवाह, मुंडन, संस्कार सहित कई अनुष्ठान भी कराए जा सकेंगे। यहां अनुष्ठान के साथ ही लोग बाबा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद भी पा सकेंगे। इसके साथ ही श्रद्धालु सीधे मंदिर में प्रवेश कर यात्री सुविधा केंद्र तक जाएंगे और यहां अपना सामान भी निशुल्क रख सकेंगे।
विज्ञापन


इसके लिए मंदिर परिसर में बाजार भी सजेगा। जहां काशी की कला संस्कृति के साथ ही यहां की बनारसी साड़ी, लकड़ी के खिलौनों के साथ ही कॉपी, किताब की  दुकान, सहित पैक्ड फूड भी मिलेंगे। काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की ओर से दुकानों का आवंटन पहले ही किया जा चुका है, इससे जुड़ी अन्य औपचारिकताएं पूरी कराई जा रहीं हैं। जिस तरह की तैयारी चल रही है, इसको देखते हुए यहीं कहा जा रहा है कि जल्द से जल्द इन सुविधाओं का लाभ मिलने लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वीवीआईपी के लिए होगी खास व्यवस्था

काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन, पूजन करने के लिए आने वाले वीवीआईपी के लिए खास व्यवस्था रहेगी। अब तक कोई मुकम्मल व्यवस्था न होने की वजह से वीवीआईपी के दर्शन पूजन को लेकर किचकिच होती रहती है। अब नई व्यवस्था लागू होने के बाद अधिकारी भी सही तरीके से दर्शन, पूजन कर सकेंगे।

मोबाइल ले जाने की भी मिलेगी सुविधा

काशी विश्वनाथ धाम में अब श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर में मोबाइल भी ले जाने की सुविधा रहेगी। परिसर में बने यात्री सुविधा केंद्र तक श्रद्धालु मोबाइल ले जा सकेंगे। यहां उनके मोबाइल की सुरक्षा को देखते हुए लॉकर भी मंगवाया गया है, जहां वे अपना मोबाइल रखकर अंदर दर्शन करने जा सकेंगे।

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि मंदिर परिसर में जिन लोगों को भी दुकानें आवंटित की गई हैं, उनको जल्द से जल्द सुविधाएं शुरू करने को कहा गया है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए और कई सुविधाएं भी नवरात्र तक शुरू कर दी जाएंगी।

श्रद्धालुओं को ये मिल रही हैं सुविधाएं

  • मुमुक्षु भवन में बुजुर्गों के रहने की व्यवस्था है।
  • गंगा द्वार से गंगा में स्नान के साथ ही इस द्वार से श्रद्धालु मोबाइल लेकर आ सकते हैं। 
  • मंदिर में दर्शन के लिए आने वालों की सुविधा के लिए पूछताछ केंद्र भी बनाया गया है। 
  • सुलभ दर्शन करने वालों को पूजन सामग्री की भी सुविधा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed