फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Details of Rs 32 lakh spent on conference not found in RTI, complaint to Information Commissioner

Varanasi News: आरटीआई में नहीं मिला कॉन्फ्रेंस में 32 लाख के खर्च का ब्योरा, सूचना आयुक्त से शिकायत

Tue, 21 Jan 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Details of Rs 32 lakh spent on conference not found in RTI, complaint to Information Commissioner
बीएचयू में दो दिन के कॉन्फ्रेंस में गबन का आरोप, कई मेहमानों ने रहने और ट्रैवल का खर्च खुद वहन किया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बीएचयू के एक वर्कशॉप और कॉन्फ्रेंस में 32 लाख के खर्च का ब्योरा न देने पर मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) से शिकायत की गई है। धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए आयोजकों पर पेनाल्टी लगाने की मांग की गई है। शिकायत में कहा गया है कि दो दिन के कॉन्फ्रेंस में आने वाले कुछ स्पीकर को छोड़कर अधिकतर मेहमानों ने रहने और आने जाने का खर्च खुद वहन किया। 455 लोगों ने दो बार लांच, दो ब्रेक फास्ट और एक बार डिनर में इतना खर्च कर दिया। कॉन्फ्रेंस के 11 महीने बाद भी उसका ब्योरा क्यों नहीं दिया जा रहा है। आरटीआई से जियोफिजिक्स विभाग आलोक शुक्ला ने पूछा है कि 6 और 7 मार्च, 2024 को जीएसडब्ल्यू कॉन्फ्रेंस किया गया था। आरटीआई का पहला जवाब मिला कि ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं है। फर्स्ट अपील करने पर बताया कि खर्च का ब्योरा नहीं है। बिल विचाराधीन है। इसके बाद इसकी शिकायत सीआईसी से की गई है। आरटीआई में ये भी पूछा गया है कि 2022 में कार्यशाला वृतिका में पांच छात्रों पर डेढ़ लाख खर्च करना था। प्रति छात्र 30 हजार रुपये से छात्रों को क्या दिया गया। इसका संतोषजनक जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed