फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Despite efforts made little climbed a cash plan

कोशिशों के बाद भी परवान नहीं चढ़ी कामधेनु योजना

Thu, 02 Jun 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 02 Jun 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
Despite efforts made little climbed a cash plan
गाय
दुग्‍ध उत्पादन बढ़ाने और पशुपालकों को रोजगार मुहैया कराने के लिए सरकार ने कामधेनु योजना शुरू की है लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। डेयरी संचालन के लिए बैंकों से ऋण दिए जाने की सुविधा उपलब्ध है फिर भी आवेदन करने वालों की संख्या कम है।
विज्ञापन



रामनगर में डेयरी का संचालन होता है। इसके अलावा शहर में कहीं बड़े पैमाने पर दुग्ध उत्पादन इकाई नहीं है। मालूम हो कि सरकार की ओर से दुग्ध उत्पादन के लिए तीन तरह की योजनाएं संचालित हैं। इसमें 26 लाख से लेकर करीब सवा करोड़ तक का बैंक ऋण उपलब्ध है। सरकार की ओर से यह ऋण सालाना 12 फीसदी ब्याज पर देने का प्रावधान है। कामधेनु योजना में सिर्फ तीन लोगों ने आवेदन किया है जिन्हें डेयरी स्थापित करने की स्वीकृति भी मिल चुकी है।
विज्ञापन



वहीं मिनी कामधेनु योजना मेें नौ लोगों को स्वीकृति दी जा चुकी है और आवेदकों का लोन भी पास हो चुका है। इसी तरह माइक्रो कामधेनु योजना में अब तक कुल 20 आवेदन आए हैं और सात लोगों को स्वीकृति मिल चुकी है। इसमें दो लोग डेयरी लगाने का काम भी शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर में कोई सहकारी दुग्ध उत्पादन इकाई नहीं है। रामनगर में डेयरी है। इसी से पैकेटबंद दूध का वितरण शहर में होता है। इसके अलावा जिले के ग्रामीण इलाकों से दूध आता है। गांव से शहर तक दूध आसानी से पहुंच सके इसके लिए मुफ्त में दुग्ध वाहन भी संचालित किए जा रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed