फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Desperate for recognition of East Youth Brigade

पहचान बनाने को बेताब पूर्वांचल की युवा ब्रिगेड

Mon, 09 May 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 09 May 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में पूर्वांचल की युवा ब्रिगेड अपनी पहचान बनाने को बेताब है। कोलकाता नाइटराइडर्स के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के हरफनमौला करन शर्मा पर सबकी निगाहें हैं। पिछले आईपीएल के सबसे किफायती गेंदबाज करन को हैदराबाद में 3.75 करोड़ रुपये में खरीदा गया था मगर मौजूदा सीजन में केवल दो मैच की खेल सके हैं। उन्होंने दो मैच में 28 रन बनाए हैं मगर उन्हें विकेट हासिल नहीं हुआ है। केकेआर के अलावा रायल चैलेंजर्स बंगलूरू में पूर्वांचल के तीन क्रिकेटर सरफराज खान, इकबाल अब्दुल्ला और प्रवीण दुबे शामिल हैं।
विज्ञापन



केके आर के सूर्य कुमार यादव और सनराइजर्स हैदराबाद के करन शर्मा का जुड़ाव वाराणसी से है। करन यहां डीरेका में सेवारत हैं जबकि सूर्यकुमार का यहां पुश्तैनी मकान है। करन ने पिछले सीजन में 13 मैच में 11 विकेट हासिल किए थे। वे उस सीजन में सबसे किफायती गेंदबाज रहे। मगर मौजूदा सीजन में करन अपनी लेगब्रेक गुगली का जौहर दिखा पाने में अभी तक  नाकाम रहे हैं। हालांकि केकेआर के उपकप्तान सूर्य कुमार यादव इस सीजन में अब तक सात मैच खेल चुके हैं। उनके बल्ले से 131 रन निकला है। इसमें पुणे के खिलाफ उनकी 60 रनों की पारी भी शामिल है।
विज्ञापन



उधर, विराट कोहली की अगुवाई वाली रायल चैलेंजर्स बंगलूरू की टीम में आजमगढ़ के तीन क्रिकेटर सरफराज खान, इकबाल अब्दुल्ला और प्रवीण दुबे शामिल हैं। सरफराज ने मौजूदा सीजन में पांच मैचों में 66 रन बनाए हैं हालांकि उनके खाते में एक भी विकेट नहीं आया है। इसी तरह अब्दुल्ला ने तीन मैच में तीन विकेट हासिल किए हैं। युवा हरफनमौला प्रवीण दुबे को अभी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं मिला। मालूम हो कि इकबाल आरसीबी से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स से भी खेल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed