फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deputy jailer's brother-in-law dies after being hit by a truck

Varanasi News: ट्रक ने उप जेलर के साले को मारी टक्कर, मौत

Tue, 25 Nov 2025 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Deputy jailer's brother-in-law dies after being hit by a truck
सारनाथ। थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर अज्ञात ट्रक ने रविवार देर रात युवक को टक्कर मार दी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के जीजा की तहरीर पर सोमवार को सारनाथ पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। बस्ती में उप जेलर विजय कुमार ने बताया कि वह अपने स्टाफ की शादी में शामिल होकर वाराणसी से गोरखपुर जा रहे थे। रात 11 बजे हसनपुर गांव के रिंग रोड पर हाईटेक अस्पताल के पास कार सड़क किनारे खड़ी की थी। साला संजय कुमार लाल (32) पेशाब करने के लिए गाड़ी से नीचे उतरा। अचानक ट्रक ने संजय को टक्कर मार दी। लोगों की मदद से उसे पास के हाईटेक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। संजय पांच भाइयों में सबसे छोटा था और सिद्धार्थनगर में एक निजी स्कूल में शिक्षक था। सारनाथ थाना प्रभारी शिवानंद सिसौदिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article